-
दांतों से जुड़ी समस्याएं आजकल काफी बढ़ गई हैं। दांतों में झनझनाहट (सेंसिटिविटी), इनेमल का घिसना या दांतों के किनारों का टूटना जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। पहले ये समस्याएं बढ़ती उम्र या दांतों की सही देखभाल न करने से जुड़ी मानी जाती थीं। (Photo Sourec: Freepik)
-
कुछ ऐसी आदतें हैं जो आपके दांतों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यहां पर पांच आदतों के बारे में बताया गया है। (Photo Sourec: Pexels)
-
1- ब्रश करने का तरीका
अगर आप जोर से रगड़कर ब्रश करते हैं तो ये आदत बदलनी होगी। इससे दांतों की सबसे बाहरी सुरक्षा परत यानी इनेमल धीरे-धीरे घिसने लगती है। शुरुआत में इसका पता नहीं चलता, लेकिन समय के साथ दांत कमजोर और संवेदनशील हो जाते हैं। (Photo Sourec: Freepik) -
2- ऐसी चीजों से रहे दूर
आजकल लोग कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, खट्टे फलों का जूस, चाय, कॉफी और मिठाइयों का खूब सेवन करते हैं। लेकिन ये सारी चीजें दांतों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसमें मौजूद एसिड और चीनी दांतों के इनेमल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं है। इससे इनेमल कमजोर हो सकता है। (Photo Sourec: Freepik) -
3- पानी की कमी
मुंह में बनने वाली लार दांतों की प्राकृतिक सुरक्षा करती है। यह एसिड को कम करती है और इनेमल को मजबूत बनाने में मदद करती है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो भी लार कम बनने लगती है। इसके साथ ही चाय, कॉफी और शराब के अधिक सेवन से भी लार कम बनने की समस्या हो सकती है, जिससे दांतों की सुरक्षा कमजोर हो जाती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। (Photo Sourec: Pexels) -
4- घरेलू उपाय
सोशल मीडिया पर दांतों को चमकाने के लिए कई घरेलू उपाय के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन कई बार ये घरेलू नुस्खे दांतों को नुकसान पहुंचा देते हैं। नींबू, बेकिंग सोडा या एक्टिवेटेड चारकोल जैसी चीजें इनेमल को तेजी से घिस देती हैं। इससे दांत पीले पड़ सकते हैं और उनमें संवेदनशीलता बढ़ सकती है। (Photo Sourec: Pexels) -
5- टूथपेस्ट
कई टूथपेस्ट भी दांतों को कमजोर करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में हमेशा इनेमल की सुरक्षा करने वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। ये इनेमल को मजबूत बनाने और उसकी प्राकृतिक मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं। (Photo Sourec: Freepik)
Also Read: आधुनिक युग में तनाव के कारण, जिंदगी को और बेहतर बना सकती हैं ये 9 आदतें