
शशि कपूर अपने जमाने में सबसे यंग और एनर्जेटिक हीरो माने जाते थे। उम्र भले ही उनकी बढ़ रही थी, बावजूद उनका चार्म और स्मार्टेनेस बढ़ता ही जा रहा था। यही कारण था कि खुद से कई साल छोटी एक्ट्रेसेस संग भी वह हीरो बनते रहे थे।

शशि कपूर ने वैसे तो अपनी समकालीन सभी एक्ट्रेसेस संग काम किया था, लेकिन खुद से 21 साल छोटी एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ भी उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई थी।

नीतू सिंह ने उनके साथ ‘दीवार’, ‘काला पानी’, ‘दूसरा आदमी’, ‘कभी-कभी’ ‘हीरालाल-पन्नालाल’ और ‘काला-पत्थर’ जैसी फिल्मों में अदाकारी दिखाई।

दिलचस्प बात ये है कि ऋषि कपूर के साथ शादी के बाद नीतू सिंह उनकी बहू बन गई थीं।

नीतू ने ऋषि संग शादी के बाद फिल्मे छोड़ दी थीं, लेकिन बहू संग हीरो बनने वाले शशि कपूर अपनी एक और बहू के हीरो बने थे।

शशि कपूर रणधीर कपूर की पत्नी बबीता संग भी हीरो बन चुके हैं।

शशि कपूर ही नहीं, राज कपूर भी खुद से 24 साल छोटी हेमा मालिनी के हीरो बन चुके थे। Photos: Social Media