-
भारत में कई ऐसे ब्रांड हैं, जिनके नाम और पहचान इतने अंतरराष्ट्रीय लगते हैं कि ज्यादातर लोग उन्हें विदेशी मान लेते हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई ब्रांड भारतीय कंपनियों के स्वामित्व में हैं और देश में ही संचालित होते हैं। फैशन से लेकर ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल तक, ये ब्रांड भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 भारतीय ब्रांडों के बारे में, जिन्हें लोग अक्सर विदेशी समझने की गलती करते हैं।
-
Allen Solly
एलन सोली का नाम सुनते ही यह किसी ब्रिटिश फैशन ब्रांड जैसा लगता है। हालांकि यह ब्रांड अब ‘आदित्य बिरला एंड फैशन रिटेल’ का हिस्सा है और भारत में बड़े पैमाने पर संचालित होता है। यह ब्रांड अपने स्मार्ट कैजुअल और फॉर्मल वियर के लिए लोकप्रिय है। (Photo Source: Allen Solly/Facebook) -
American Swan
‘अमेरिकन स्वान’ का नाम अमेरिकी पहचान देता है, लेकिन यह एक भारतीय फैशन ब्रांड है, जिसका संबंध गुरुग्राम से है। यह खासतौर पर युवाओं के बीच अपने ट्रेंडी और प्रीमियम कैजुअल वियर के लिए जाना जाता है। (Photo Source: American Swan/Facebook) -
Da Milano
‘दा मिलानो’ नाम से यह पूरी तरह इटैलियन ब्रांड लगता है, लेकिन यह भारत का अपना लक्जरी लेदर ब्रांड है। इसके बैग्स और एक्सेसरीज भारतीय बाजार में काफी पसंद किए जाते हैं। (Photo Source: DA MILANO/Facebook) -
Flying Machine
अगर आपको लगता है कि ‘फ्लाइंग मशीन’ कोई विदेशी डेनिम ब्रांड है, तो आप अकेले नहीं हैं। लेकिन यह भारत का अपना डेनिम ब्रांड है, जिसे ‘अरविन्द लिमिटेड, अहमदाबाद’ ने लॉन्च किया था। युवाओं के बीच इसकी खास पहचान है। (Photo Source: Flying Machine Bhongir/Facebook) -
Hidesign
अपने प्रीमियम लेदर बैग्स और एक्सेसरीज़ के लिए मशहूर ‘हाईडिजाइन’ को लोग अक्सर यूरोपीय ब्रांड समझ लेते हैं। लेकिन इसकी शुरुआत पुडुचेरी में हुई थी और यह भारत का एक प्रतिष्ठित लक्जरी ब्रांड है। (Photo Source: Hidesign Citymall36/Facebook) -
Jaguar Land Rover
‘जगुआर लैंड रोवर’ का नाम ब्रिटिश लगना स्वाभाविक है, क्योंकि इसकी जड़ें ब्रिटेन में हैं। लेकिन आज यह प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल ब्रांड भारतीय कंपनी ‘टाटा मोटर्स’ के स्वामित्व में है, जिसने इसे 2008 में खरीदा था। (Photo Source: Pexels) -
Louis Philippe
नाम सुनकर यह किसी फ्रेंच फैशन हाउस जैसा लगता है, लेकिन ‘लुइस फिलिप’ भारत का ब्रांड है, जो ‘आदित्य बिरला एंड फैशन रिटेल’ के अंतर्गत आता है। यह प्रीमियम मेंसवियर के लिए जाना जाता है। (Photo Source: Louis Philippe/Facebook) -
Peter England
‘पीटर इंग्लैंड’ की शुरुआत भले ही आयरलैंड में हुई थी, लेकिन आज यह पूरी तरह भारत में संचालित होता है। यह भी ‘आदित्य बिरला एंड फैशन रिटेल’ के ओनरशिप में है और भारतीय पुरुषों के बीच ऑफिस वियर के लिए बेहद लोकप्रिय ब्रांड है। (Photo Source: Peter England Dhule/Facebook) -
Royal Enfield
‘रॉयल एनफील्ड’ मोटरसाइकिल प्रेमियों के बीच एक आइकॉनिक नाम है। इसकी शुरुआत ब्रिटेन में हुई थी, लेकिन अब यह पूरी तरह भारतीय कंपनी ‘आइशर मोटर्स’ के अधीन है और इसकी बाइकें चेन्नई में बनाई जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
Westside
‘वेस्टसाइड’ भारत के सबसे लोकप्रिय रिटेल ब्रांड्स में से एक है। यह ‘टाटा ग्रुप’ की कंपनी ‘ट्रेंट’ द्वारा संचालित किया जाता है और इसका मुख्यालय मुंबई में है। फैशन, होम डेकोर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए यह एक पसंदीदा नाम है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: बिना तार Wi-Fi की तरह अब हवा में पहुंचेगी बिजली, फिनलैंड के वैज्ञानिकों की नई खोज से बदल सकता है भविष्य)