-
गर्मियों और मानसून के बीच का समय यानी जून और जुलाई ट्रैवल लवर्स के लिए किसी सौगात से कम नहीं होता। इस दौरान देश के कई पहाड़ी और प्राकृतिक पर्यटन स्थल अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आते हैं। कहीं बर्फ से ढकी चोटियां आकर्षित करती हैं तो कहीं हरियाली और झरनों की खूबसूरती मन मोह लेती है। अगर आप भी इस मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये 10 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। (Photo Source: Pexels)
-
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
चाय बागानों और पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर दार्जिलिंग जून-जुलाई में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। टॉय ट्रेन की सवारी, टाइगर हिल से सूर्योदय का नजारा और पीस पगोडा की यात्रा आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकती है। (Photo Source: Pexels) -
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर
जून और जुलाई में गुलमर्ग की हरी-भरी वादियां और रंग-बिरंगे फूल पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। गुलमर्ग गोंडोला की सवारी, पहाड़ों की खूबसूरती और शांत वातावरण इसे हनीमून कपल्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
कोडाइकनाल, तमिलनाडु
शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और हरियाली से भरपूर कोडाइकनाल जून-जुलाई में बेहद आकर्षक लगता है। कोडाई झील, कोकर्स वॉक और डॉल्फिन्स नोज जैसे स्थल यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
लेह-लद्दाख, लद्दाख
जून और जुलाई का महीना लद्दाख घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और पैंगोंग झील, नुब्रा वैली तथा खारदुंग ला जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आसानी से पहुंच योग्य होते हैं। बाइकिंग, मठों की सैर और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वालों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं। (Photo Source: Pexels) -
लोनावला, महाराष्ट्र
जून के मध्य से शुरू होने वाला मानसून लोनावला को हरियाली की चादर से ढक देता है। भुशी डैम, लायंस पॉइंट और राजमाची किला यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मुंबई और पुणे के पास होने के कारण यह वीकेंड ट्रिप के लिए भी बेहतरीन विकल्प है। (Photo Source: Pexels) -
मसूरी, उत्तराखंड
‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी गर्मियों और मानसून दोनों मौसम में पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनी रहती है। मॉल रोड, कंपनी गार्डन, केम्प्टी फॉल्स और लैंडौर की खूबसूरती यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। (Photo Source: Pexels) -
ऊटी, तमिलनाडु
‘क्वीन ऑफ हिल स्टेशन’ कहलाने वाला ऊटी मानसून में और भी खूबसूरत नजर आता है। नीलगिरि माउंटेन रेलवे, ऊटी झील और रोज गार्डन जैसी जगहें यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। चाय के बागान और धुंध से ढके पहाड़ यात्रा का आनंद दोगुना कर देते हैं। (Photo Source: Pexels) -
स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति और रोमांच की तलाश में हैं, तो स्पीति वैली आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। जून में बर्फ पिघलने के बाद यहां की सड़कें खुल जाती हैं। की मॉनेस्ट्री, चंद्रताल झील और खूबसूरत गांवों में होमस्टे का अनुभव आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है। (Photo Source: Pexels) -
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बौद्ध संस्कृति और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। तवांग मठ, सेला पास, माधुरी झील और नूरानांग जलप्रपात यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मानसून में भी यहां मौसम लगभग साफ और सुहावना रहता है। (Photo Source: Pexels) -
वायनाड, केरल
मानसून के दौरान हरियाली से भर जाने वाला वायनाड प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार जगह है। मीनमुट्टी और सूचिपारा जैसे झरने इस मौसम में पूरे शबाब पर होते हैं। एडक्कल गुफाएं और बाणासुरा सागर बांध भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: दुनिया के वो पर्वत शिखर, इतिहास के महान व्यक्तियों पर रखे गए हैं जिनके नाम)