-
जब भी बीच-बीच में भूख लगती है, लोग अक्सर कुछ ऐसा खा लेते हैं जो जल्दी मिल जाए, लेकिन पेट लंबे समय तक भरे नहीं रखता। ऐसे समय में एयर फ्रायर बेहद काम आता है। यह कम तेल में जल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार कर देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि हाई-प्रोटीन स्नैक्स शरीर को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं और बार-बार लगने वाली भूख को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप भी शाम की भूख या अचानक लगने वाली क्रेविंग्स के लिए हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो ये 10 हाई-प्रोटीन एयर फ्रायर स्नैक्स आपके लिए परफेक्ट हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
चिकन टिक्का बाइट्स
अगर आपके पास चिकन है, तो यह सबसे टेस्टी हाई-प्रोटीन स्नैक बन सकता है।
कैसे बनाएं: 150 ग्राम बोनलेस चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक में मैरिनेट करें। 200°C पर 9-10 मिनट एयर फ्राई करें। यह स्मोकी और जूसी स्वाद देता है। पुदीना चटनी के साथ सर्व करें। (Photo Source: Pexels) -
क्रिस्पी चने
चना प्रोटीन और फाइबर दोनों का अच्छा स्रोत है।
कैसे बनाएं: 1 कप उबले चनों को अच्छी तरह सुखाकर उसमें तेल, नमक, पपरिका और गार्लिक पाउडर मिलाएं। इन्हें 200°C पर 10 मिनट एयर फ्राई करें। यह स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से हल्का नरम रहता है। गरम-गरम खाने पर ये बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। (Photo Source: Pexels) -
एग मफिन्स
यह स्नैक मिनी मील जैसा महसूस होता है और बहुत पेट भरने वाला है।
कैसे बनाएं: 2 अंडों को फेंटें और उसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसे सिलिकॉन मफिन कप्स में डालकर 160°C पर 8-9 मिनट एयर फ्राई करें। चाहें तो थोड़ा चीज या उबला कॉर्न भी मिला सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
फिश फिलेट स्ट्रिप्स
मछली पसंद करने वालों के लिए यह हल्का और प्रोटीन से भरपूर स्नैक है।
कैसे बनाएं: पतली फिश स्ट्रिप्स पर तेल, नमक, काली मिर्च, नींबू का छिलका और थोड़ा ब्रेडक्रम्ब लगाएं। 200°C पर 8-10 मिनट एयर फ्राई करें। बाहर से गोल्डन और अंदर से सॉफ्ट फिश बहुत स्वादिष्ट लगती है। सरसों की डिप के साथ खाएं। (Photo Source: Pexels) -
ग्रीक योगर्ट डिप और पिटा चिप्स
हल्का लेकिन हेल्दी स्नैक चाहिए तो यह परफेक्ट है।
कैसे बनाएं: व्होल व्हीट पीटा ब्रेड को त्रिकोण आकार में काटकर हल्का तेल लगाएं और 180°C पर 4-5 मिनट एयर फ्राई करें। इसे ग्रीक योगर्ट में नमक, काली मिर्च, गार्लिक पाउडर और हर्ब्स मिलाकर तैयार डिप के साथ खाएं। (Photo Source: Pexels) -
सोया गार्लिक सोया चंक्स
कम बजट में हाई-प्रोटीन स्नैक चाहिए तो यह सबसे अच्छा विकल्प है।
कैसे बनाएं: सोया चंक्स को 5 मिनट गर्म पानी में भिगोकर पानी निचोड़ लें। उसमें सोया सॉस, लहसुन पाउडर, काली मिर्च और थोड़ा तेल मिलाएं। 200°C पर 8-10 मिनट एयर फ्राई करें। यह चबाने में मजेदार और स्वाद में लाजवाब होते हैं। (Photo Source: Pexels) -
चीज-स्टफ्ड मशरूम
अगर थोड़ा रिच और अलग स्वाद चाहिए तो इसे ट्राई करें।
कैसे बनाएं: बड़े मशरूम के डंठल हटाकर उनमें कद्दूकस की हुई मोजरेला चीज, नमक, काली मिर्च और हर्ब्स भरें। 180°C पर 7-8 मिनट एयर फ्राई करें। मशरूम नरम और चीज मेल्ट होकर शानदार स्वाद देता है। ऊपर से चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
पीनट बटर-बनाना प्रोटीन पॉकेट्स
मीठा खाने की इच्छा हो तो यह हेल्दी ऑप्शन है।
कैसे बनाएं: एक छोटी होल व्हीट टॉर्टिला पर पीनट बटर लगाएं, ऊपर केले के स्लाइस रखें और दालचीनी छिड़कें। फोल्ड करके हल्का दबाएं। इसे फोल्ड करके 180°C पर 4-5 मिनट एयर फ्राई करें। केला अंदर से कैरामेल जैसा नरम हो जाता है और पीनट बटर प्रोटीन बढ़ा देता है। यह शाम की भूख के लिए परफेक्ट स्नैक है। (Photo Source: Pexels) -
मसालेदार पनीर क्यूब्स
पनीर हाई-प्रोटीन स्नैक का सबसे आसान और स्वादिष्ट विकल्प है।
कैसे बनाएं: 100-150 ग्राम पनीर को क्यूब्स में काट लें। इसमें थोड़ा तेल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और हल्दी मिलाएं। इन्हें 190°C पर 8-10 मिनट एयर फ्राई करें। बीच में एक बार हिला दें। बाहर से हल्का क्रिस्प और अंदर से मुलायम पनीर तैयार होगा। ऊपर से नींबू और चाट मसाला डालकर परोसें। (Photo Source: Pexels) -
टोफू पपरिका क्यूब्स
शाकाहारी लोगों के लिए टोफू बेहतरीन प्रोटीन विकल्प है।
कैसे बनाएं: फर्म टोफू को दबाकर पानी निकालें और क्यूब्स में काटें। तेल, नमक, पपरिका, सोया सॉस और गार्लिक पाउडर लगाएं। 190°C पर 8-10 मिनट एयर फ्राई करें। बाहर से हल्का क्रिस्प और अंदर से सॉफ्ट टोफू हेल्दी स्नैक बन जाता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: रोज की साधारण इडली से हटकर बनाएं ये 10 हेल्दी वैरायटी, रखेंगी आपको फिट और बच्चों को भी आएंगी पसंद)