-
टू वीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी बजाज ने अपनी पल्सर NS200 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। बजाज पल्सर अभी दो तरह के इंजन के साथ आती है। पल्सर NS का एक वेरिएंट NS160 आता है और दूसरा NS200 है। इस बाइक का लुक काफी अग्रेसिव है। इसके लुक में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।
-
नई पल्सर NS200 में 199.5सीसी इंजन 4 स्टॉक लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। इस बाइक 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसका इंजन 9500RPM पर 23.5पीएस की पावर देता है। वहीं 8,000RPM पर इसका टॉर्क 18.3 न्यूटन मीटर का है।
-
नई पल्सर NS200 का एबीएस वेरिएंट लॉन्च किया गया है। एबीएस का मतलब होता है एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम। इस फीचर से तेज रफ्तार में चलती बाइक को रोकने में आसानी होती है।
-
कीमत की बात करें तो NS200 की कीमत 1,09,715 रुपए है। यह दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत है। पुराने मॉडल की तुलना में इसकी कीमत करबी 12 हजार रुपए ज्यादा है।
-
Pulser NS200 ABS तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे वाइल्ड रेड, मिराज व्हाइट और ग्राफिक ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
