-
अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। साइकोलॉजिकल ड्रामा से लेकर साइंस-फिक्शन, क्राइम थ्रिलर, हॉरर और डार्क कॉमेडी तक, इस हफ्ते हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज हुई नई OTT रिलीज के बारे में। (Still From Film)
-
हाफ मैन
रिचर्ड गैड और जेमी बेल स्टारर हाफ मैन एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसमें नायल की शादी उसके अलग रह रहे भाई रूबेन की अचानक वापसी से बिखरने लगती है। इसके साथ ही वर्षों पुराने पारिवारिक राज, हिंसा और मानसिक आघात सामने आने लगते हैं। यह सीरीज 3 जुलाई को लायंसगेट प्ले पर रिलीज हुई है। (Still From Series) -
करक्कम
करक्कम एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नए साल की पार्टी के दौरान दो दोस्त गलती से कई आत्माओं को आजाद कर देते हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी भूत-प्रेत, संगीत और मजेदार घटनाओं से भरे रोमांच में बदल जाती है। यह फिल्म 3 जुलाई से सोनीलिव पर स्ट्रीम की जा रही है। (Still From Film) -
मॉलीवुड टाइम्स
मलयालम डार्क कॉमेडी मॉलीवुड टाइम्स एक महत्वाकांक्षी फिल्ममेकर विनीत माधवन की कहानी है, जो परफेक्ट हॉरर फिल्म बनाने के जुनून में हकीकत और कल्पना के बीच का फर्क खोने लगता है। यह फिल्म 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
मुथस्सी
मलयालम सुपरनैचुरल ड्रामा मुथस्सी में लीला के परिवार की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके पति की वापसी के बाद घर में रहस्यमयी और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं। जांच के दौरान परिवार से जुड़ा एक प्राचीन दानवी श्राप सामने आता है। यह फिल्म 3 जुलाई को जी5 पर रिलीज हुई है। (Still From Film) -
प्रीतम एंड पेड्रो
राजकुमार हिरानी के ओटीटी डेब्यू प्रीतम एंड पेड्रो में अनुभवी पुलिस अधिकारी पेड्रो और हैकर प्रीतम मुख्यमंत्री के बेटे के अपहरण की जांच करते हुए साइबर क्राइम की खतरनाक दुनिया तक पहुंच जाते हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है। (Still From Film) -
साइलो सीजन 3
लोकप्रिय साइंस-फिक्शन सीरीज साइलो का तीसरा सीजन जूलियट निकोल्स की कहानी को आगे बढ़ाता है, जो अपनी हाल की यादें खोने के बाद रहस्यमयी सिलों में लौटती है। वहीं दूसरी कहानी सिलों की उत्पत्ति का राज खोलती है। यह सीजन 3 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। (Still From Series)
(यह भी पढ़ें: लाइफ, लव और सेल्फ-डिस्कवरी की कहानी कहती हैं ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, हर युवा महिला को जरूर देखनी चाहिए एक बार)