
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की अक्षरा हो या ‘भाभी जी घर पर है’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) की गोरी मेम, कई टीवी एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अपने से बड़े को-स्टार संग रोमांस किया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभा रही प्रणाली राठौर (Pranali Rathod) की बात करें तो वह अपने से 16 साल बड़े हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) संग रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। प्रणाली की उम्र 22 साल तो हर्षद की उम्र 38 साल है।

टीवी शो ‘अनुपमा’ में मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। मदालसा की उम्र 30 साल है जबकि सुधांशु 47 साल के हैं।

‘भाभी जी घर पर है’ में सौम्या टंडन और आसिफ शेख कई मौकों पर रोमांस करते दिखे थे। दोनें ने पति पत्नी का रोल प्ले किया था। सौम्या की उम्र 37 साल तो आसिफ की उम्र 57 साल थी। हालांकि सौम्या यह शो छोड़ चुकी हैं।

‘फना’ शो में रोमांस करते नजर आए रीम शेख और जैन इमाम की उम्र में करीब 14 साल का फर्क है। रीम 19 तो जैन 33 साल के हैं।

‘कसौटी जिंदगी की 2’ में एरिका फर्नांडिस और करण सिंह ग्रोवर को रोमांस करते देखा गया था। एरिका की उम्र 29 तो वहीं करण की उम्र 40 के करीब हैं।

‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में ग्रेसी गोस्वामी और जान खान को रोमांस करते देखा गया था। ग्रेसी 19 साल तो वहीं जान 30 साल के हैं।

‘झांसी की रानी’ शो में अनुष्का सेन और विकास मनकतला की जोड़ी दिखाई गई। अनुष्का की उम्र महज 19 तो विकास की उम्र 37 साल है। (All Photos: Social Media)