-
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे के निधन से खान परिवार गहरे शोक में डूब गया है। मंगलवार को मुंबई में कुमुद राणे का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सलमान खान सहित पूरे खान परिवार ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान सलमान खान बेहद भावुक नजर आए और कई मौकों पर अपनी आंखों के आंसू रोकते दिखाई दिए। (Photo Source: @kumodraney/Instagram)
-
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में सलमान खान को दुख से टूटता हुआ देखा जा सकता है। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बॉडीगार्ड शेरा भी उन्हें संभालते नजर आए। सलमान के साथ उनकी मां सलमान खान, सौतेली मां हेलेन, भाई सोहेल खान और अरबाज खान और बहन अर्पिता खान शर्मा भी मौजूद रहे। (Photo Source: @kumodraney/Instagram)
-
कौन थीं कुमुद राणे?
कुमुद राणे खान परिवार की बेहद करीबी मित्र थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी सलमान खान के पुराने दोस्त जग्गी (जुगे) राणे से हुई थी। वर्षों से उनका खान परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता था और वह परिवार के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहती थीं। (Photo Source: @kumodraney/Instagram) -
कुमुद राणे दुबई में रहने वाली एक सफल एंटरप्रेन्योर थीं। उन्होंने वर्ष 2005 में Reign Beauty Bar की स्थापना की थी। यह दुबई का एक लोकप्रिय ब्यूटी और वेलनेस सेंटर माना जाता है। कुमुद की रुचि केवल ब्यूटी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग, सोशल मीडिया और मार्केटिंग में भी गहरी दिलचस्पी थी। (Photo Source: @kumodraney/Instagram)
-
खान परिवार के साथ था खास रिश्ता
कुमुद राणे अक्सर खान परिवार के साथ विभिन्न सामाजिक आयोजनों में नजर आती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान के साथ जन्मदिन समारोह, पारिवारिक कार्यक्रम और दोस्तों के साथ बिताए गए कई खास पलों की तस्वीरें मौजूद थीं। (Photo Source: @kumodraney/Instagram) -
बताया जाता है कि कुमुद का एक बेटा कबीर है। इसी साल उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था, जिसमें सलमान खान और उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। (Photo Source: @kumodraney/Instagram)
-
सोहेल खान ने जताया दुख
कुमुद राणे के निधन के बाद सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “आज मैंने अपनी खूबसूरत बहन को खो दिया। दुनिया में कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता। मेरा दिल जग्गी और कबीर के साथ है, क्योंकि कुमुद उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत थीं।” (Photo Source: @sohailkhanofficial/Instagram) -
सोहेल ने आगे लिखा कि ऐसे समय में जिंदगी बेहद अन्यायपूर्ण लगती है और इंसान भगवान से भी सवाल करने लगता है। उन्होंने कुमुद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि वह उन्हें हमेशा याद करेंगे। (Photo Source: @kumodraney/Instagram)
-
अर्पिता खान ने भी दी श्रद्धांजलि
सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी सोशल मीडिया पर कुमुद राणे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “प्रिय कुमुद, हमने साथ बिताए हर पल को हमेशा संजोकर रखेंगे। आपका प्यार, अपनापन और हास्य हमें हमेशा याद आएगा। हम आपसे प्यार करते हैं और जानते हैं कि आप हमेशा हम पर अपनी नजर बनाए रखेंगी।” (Photo Source: @arpitakhansharma/Instagram)
(यह भी पढ़ें: प्रथम विश्व युद्ध की कहानी बयां करती हैं ये 6 बेहतरीन फिल्में, अगर इतिहास में रुचि है तो अपनी वॉचलिस्ट में जरूर करें शामिल)