-
यह वीकेंड OTT प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा से लेकर कोरियन एक्शन तक, कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड क्या देखें, तो यहां उन नई रिलीज की लिस्ट है जो आपका मनोरंजन कर सकती हैं। (Still From Film)
-
Aliya Basu Gayab Hai (Lionsgate Play)
19 जून को रिलीज हुई यह फिल्म दो पूर्व अपराधियों की कहानी दिखाती है, जो एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी आलिया बसु का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे उनके छिपे हुए इरादे सामने आते हैं, मामला और भी खतरनाक मोड़ ले लेता है। (Still From Film) -
Drishyam 3 (Prime Video)
मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा भाग भी 18 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है। फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आते हैं। इस बार कहानी इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या जॉर्जकुट्टी एक बार फिर कानून को मात दे पाएगा या वर्षों पुराना सच आखिरकार सामने आ जाएगा। (Still From Film) -
Husbands In Action (Netflix)
कोरियन एक्शन-कॉमेडी ‘Husbands In Action’ भी 19 जून को नेटफ्लिक्स पर आई है। कहानी एक नारकोटिक्स डिटेक्टिव की है, जो एक बड़े ड्रग माफिया को पकड़ने में सफल हो जाता है। लेकिन जल्द ही उसकी पूर्व पत्नी का अपहरण हो जाता है। उसे बचाने के लिए डिटेक्टिव को उसकी मौजूदा पति के साथ मिलकर काम करना पड़ता है। एक्शन, इमोशन और हास्य से भरपूर यह सीरीज वीकेंड के लिए शानदार विकल्प हो सकती है। (Still From Film) -
I Will Find You (Netflix)
18 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह सीरीज मशहूर लेखक हार्लन कोबेन के उपन्यास पर आधारित है। कहानी डेविड बरोज़ की है, जो अपने बेटे की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसकी दुनिया तब बदल जाती है जब उसे ऐसे सबूत मिलते हैं जो बताते हैं कि उसका बेटा शायद अभी भी जीवित है। सच की तलाश में जेल से भागा डेविड खुद को रहस्यों, धोखे और खतरनाक साजिशों के जाल में फंसा पाता है। (Still From Film) -
Oasis (Netflix)
सस्पेंस और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए ‘Oasis’ एक दिलचस्प विकल्प है। एक आलीशान छुट्टी के दौरान एक मेहमान अचानक गायब हो जाता है। इसके बाद पुलिस पूरी संपत्ति को सील कर देती है और किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलती। जांच आगे बढ़ने के साथ दोस्तों के बीच दरारें पड़ने लगती हैं और कई छिपे हुए राज सामने आते हैं। (Still From Film) -
Save The Tigers Season 3 (JioHotstar)
तेलुगु कॉमेडी सीरीज ‘सेव द टाइगर्स’ का तीसरा सीजन भी 19 जून को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। कहानी रवि, राहुल और विक्रम की है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान हैं। एक दिव्य हस्तक्षेप के बाद वे ऐसी वैकल्पिक दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां उनके सपनों जैसी जिंदगी और सफल करियर है। हास्य के साथ यह सीरीज रिश्तों, महत्वाकांक्षाओं और खुशियों के मायनों पर सवाल उठाती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: डबल कैरेक्टर, डबल एंटरटेनमेंट! सस्पेंस, रोमांस और एक्शन से भरपूर हैं ट्विन्स पर बनी ये सुपरहिट फिल्में)