-
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि, अब फिर से शुरू हो गया है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 27 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका अकाउंट क्यों बंद हुआ था या फिर किसी ने हैक कर लिया था इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। (Photo: Virat Kohli/FB)
-
विराट कोहली पहले ऐसे सितारे हैं जिनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुका है। इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है। (Photo: Virat Kohli/FB)
-
1- अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन को जून 2019 में ट्विटर अकाउंट हो गया था। उनका अकाउंट पाकिस्तान समर्थक तुर्की हैकर समूह अय्यिल्डिज टिम ने है किया था। उनकी प्रोफाइल पिक्चर की जगह हैकरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तस्वीर लगा दी थी। हालांकि, एक घंटे के अंदर उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया था। (Photo: Amitabh Bachchan/FB) -
2- शाहिद कपूर
साल 2018 में शाहिद कपूर का भी ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। उनका भी अकाउंट तुर्की के एक हैकर ने हैक किया था। हालांकि, कुछ देर बाद फिर से रिकवर कर लिया गया था। (Photo: Shahid Kapoor/FB) -
3- रकुल प्रीत सिंह
अकाउंट हैक के मामले में रकुल प्रीत सिंह का भी नाम शामिल है। अभिनेत्री का साल 2018 में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी थी। (Photo: Rakul Preet/FB) -
4- ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन का साल 2016 में फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। उस दौरान हैकरों ने लाइव सेशन भी किया था और प्रोफाइल पिक्चर ही बदल दिया था। हालांकि, बाद में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। (Photo: Hrithik Roshan/FB) -
5- अनुपम खेर
ज्यादातर सितारों का अकाउंट हैक तुर्की के हैकरों ने किया है। अनुपम खेर का भी ट्विटर अकाउंट तुर्की के हैकर अय्यिल्डिज टिम ने किया था। इसी हैकर्स ग्रुप ने अमिताभ बच्चन का भी अकाउंट हैक किया था। (Photo: Anupam Kher/FB) -
6- करण जौहर
करण जौहर का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। हैकरों ने करण जौहर के दोस्तों को मैसेज भी किया था। जिसके बाद उन लोगों ने फोन कर निर्देशक को जानकारी दी। हालांकि, कुछ ही समय बाद उनका अकाउंट रिकवर कर लिया गया था। (Photo: Karan Johar/Insta) -
7- दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट दिसंबर 2020 में अचानक गायब हो गए थे। बाद में पता चला कि उनका अकाउंट भी हैक हो गया था। (Photo: Deepika Padukone/FB) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शाहरुख खान का ये छोटा सा बैग, 10 लाख रुपये से अधिक है कीमत