-
ट्विस्ट, सस्पेंस और ऐसे प्लॉट जो आखिरी मिनट तक आपको बांधे रखें, अगर आप भी ऐसी फिल्मों के दीवाने हैं, तो यह क्राइम वॉचलिस्ट आपके अगले बिंज के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां आपको भारतीय सिनेमा की कुछ बेहतरीन क्राइम और थ्रिलर फिल्में मिलेंगी, जिनकी कहानी और किरदार लंबे समय तक याद रह जाते हैं। (Stills From FIlms)
-
अंधाधुन
एक ब्लाइंड पियानो प्लेयर की जिंदगी अचानक बदल जाती है जब वह एक मर्डर केस में फंस जाता है। फिल्म में इतने ट्विस्ट हैं कि आप अंत तक अनुमान नहीं लगा पाएंगे कि आगे क्या होने वाला है। (Still From FIlm) -
आर्टिकल 15
यह फिल्म समाज के काले सच- जातिवाद और भेदभाव को उजागर करती है। एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर एक गांव में तीन लड़कियों के गायब होने की जांच करता है और कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं। (Still From FIlm) -
कहानी
एक गर्भवती महिला अपने लापता पति की तलाश में कोलकाता पहुंचती है। लेकिन जैसे-जैसे वह लोगों से पूछताछ करती है, सब कुछ रहस्यमय होता जाता है और अंत में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। (Still From FIlm) -
मेमोरीज
यह फिल्म एक शराबी पुलिस अधिकारी सैम एलेक्स की कहानी है, जिसे एक जैसे पैटर्न में हो रही सीरियल मर्डर की जांच सौंपी जाती है। जैसे-जैसे वह केस में गहराई तक जाता है, उसे एक खतरनाक सीरियल किलर का सामना करना पड़ता है और कहानी कई चौंकाने वाले मोड़ लेती है। (Still From FIlm) -
मुंबई पुलिस
एक पुलिस अधिकारी, जो एक मर्डर केस का सच जानता है, हादसे के बाद अपनी याददाश्त खो देता है। अब उसे उसी केस की जांच दोबारा करनी होती है, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है। (Still From FIlm) -
रमन राघव 2.0
यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो एक सीरियल किलर और एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के बीच की अजीब मानसिक कड़ी को दिखाती है। 1960 के दशक के असली अपराधी से प्रेरित यह कहानी बेहद डार्क और इंटेंस है। (Still From FIlm) -
रतसासन
एक पुलिस ऑफिसर एक सीरियल किलर का पीछा करता है, जो स्कूल की लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। फिल्म का सस्पेंस और डरावना माहौल इसे बेहद खास बनाता है। (Still From FIlm) -
स्पेशल 26
सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म ऐसे ठगों की कहानी है, जो खुद को CBI अधिकारी बताकर बड़े-बड़े लोगों को लूटते हैं। फिल्म में प्लानिंग, धोखा और शानदार क्लाइमैक्स देखने को मिलता है। (Still From FIlm) -
तलाश: द आंसर लाइज विद इन
एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करते हुए एक पुलिस ऑफिसर अपनी निजी जिंदगी के दर्द से भी जूझता है। फिल्म में मिस्ट्री के साथ इमोशनल गहराई भी है। (Still From FIlm) -
विक्रम वेधा
यह कहानी एक पुलिस ऑफिसर और एक गैंगस्टर के बीच की है, जहां अपराधी खुद सरेंडर करके पुलिस को ऐसी कहानियां सुनाता है जो अच्छाई और बुराई की परिभाषा बदल देती हैं। (Still From FIlm)
(यह भी पढ़ें: जब हालात बने दुश्मन, तब इंसान ने दिखाई असली ताकत, ऐसी सच्ची सर्वाइवल कहानियां जिन पर बनीं सुपरहिट फिल्में)