-
रविवार आराम करने, खुद के लिए समय निकालने और किसी बेहतरीन कहानी में खो जाने का सबसे अच्छा दिन होता है। अगर आप भी इस संडे घर बैठे OTT पर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अलग-अलग जॉनर की शानदार फिल्में और शोज की यह लिस्ट तैयार है। साइंस फिक्शन, साइकोलॉजिकल हॉरर, इमोशनल ड्रामा, रोमांस और एनीमेशन जैसी कई जॉनर की ये कहानियां आपका पूरा दिन मनोरंजक बना देंगी। (Stills From Films and Series)
-
Aftersun (Prime Video)
‘आफ्टरसन’ एक बेहद संवेदनशील और भावुक फिल्म है। कहानी 11 साल की सोफी और उसके पिता कैलम की छुट्टियों के इर्द-गिर्द घूमती है। बड़े होने के बाद सोफी उन यादों को दोबारा जीती है और अपने पिता के मानसिक संघर्ष को समझने की कोशिश करती है। यह फिल्म रिश्तों, यादों और जीवन की जटिल भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। (Still From FIlm) -
18×2 Beyond Youthful Days (Netflix)
यह एक भावुक रोमांटिक ड्रामा है। कहानी जिमी नाम के एक व्यक्ति की है, जो अपने पहले प्यार की यादों को दोबारा जीने के लिए जापान की यात्रा पर निकलता है। इस सफर के दौरान वह अपने अतीत से जुड़ी भावनाओं का सामना करता है और जीवन में आगे बढ़ने का साहस जुटाता है। खूबसूरत लोकेशन और दिल को छू लेने वाली कहानी इसे खास बनाती है। (Still From Series) -
Project Hail Mary (Prime Video)
अगर आपको साइंस फिक्शन पसंद है, तो ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए। फिल्म की कहानी स्कूल टीचर रायलैंड ग्रेस की है, जो एक स्पेसशिप में जागता है लेकिन उसे अपनी पहचान और मिशन की कोई याद नहीं होती। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि वह पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए एक बेहद खतरनाक मिशन पर है। रहस्य, विज्ञान और रोमांच से भरपूर यह फिल्म अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। (Still From FIlm) -
Speak No Evil (Netflix)
अगर आपको मनोवैज्ञानिक हॉरर और थ्रिलर पसंद हैं, तो ‘स्पीक नो ईविल’ बेहतरीन विकल्प है। छुट्टियों के दौरान एक अमेरिकी परिवार की मुलाकात एक ब्रिटिश दंपति से होती है। बाद में जब वे उनके गांव स्थित घर पर जाते हैं, तो वहां का माहौल धीरे-धीरे डरावना और रहस्यमयी बन जाता है। फिल्म का तनावपूर्ण माहौल और अप्रत्याशित घटनाएं इसे बेहद रोमांचक बनाती हैं। (Still From FIlm) -
The Wind Rises (Netflix)
स्टूडियो घिबली की यह खूबसूरत एनिमेटेड फिल्म जापानी विमान डिजाइनर जिरो होरिकोशी के जीवन से प्रेरित है। जिरो का सपना दुनिया के सबसे बेहतरीन विमान बनाना होता है, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उसकी बनाई तकनीक युद्ध का हिस्सा बन जाती है। सपनों, प्रेम और नैतिक दुविधा को दर्शाती यह फिल्म विजुअली भी बेहद शानदार है। (Still From FIlm) -
Undertone
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘अंडरटोन’ एक दिलचस्प विकल्प है। कहानी एक पैरानॉर्मल पॉडकास्ट होस्ट की है, जिसे कुछ रहस्यमयी ऑडियो रिकॉर्डिंग्स मिलती हैं। जैसे-जैसे वह उन्हें सुनती है, रिकॉर्डिंग में होने वाली डरावनी घटनाएं उसकी वास्तविक जिंदगी में भी होने लगती हैं। सस्पेंस और अलौकिक घटनाओं से भरपूर यह फिल्म अंत तक रोमांच बनाए रखती है। (Still From FIlm) -
We Are All Trying Here (Netflix)
यह फिल्म दो ऐसे युवाओं की कहानी है, जो अपने करियर और निजी जीवन में असफलताओं से जूझ रहे हैं। एक उभरता हुआ फिल्ममेकर और एक संघर्षरत प्रोड्यूसर अपने डर, असुरक्षा और आत्मविश्वास की कमी से लड़ते हुए दोस्ती और उम्मीद की नई राह खोजते हैं। यह कहानी आज के युवाओं की भावनात्मक चुनौतियों को बखूबी दिखाती है। (Still From FIlm)
(यह भी पढ़ें: भारतीय एजुकेशन सिस्टम की हकीकत बयां करती हैं ये 7 बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज)