-
अगर आप मलयालम फिल्मों के शौकीन हैं और इस सप्ताह OTT पर कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो 24 जुलाई आपके लिए खास रहने वाला है। इस दिन SonyLIV, Netflix, ManoramaMAX और SunNXT जैसे प्लेटफॉर्म्स पर चार नई मलयालम फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी, डार्क कॉमेडी और मिस्ट्री हॉरर जैसे अलग-अलग जॉनर देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कहानी, कास्ट और OTT रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी। (Stills From Films)
-
Con City
‘कॉन सिटी’ का मलयालम डब वर्जन भी इसी सप्ताह OTT पर दस्तक देगा। फिल्म में अर्जुन दास, अन्ना बेन, योगी बाबू, वडिवुक्करासी, साक्षी वैद्य और वीटीवी गणेश अहम भूमिकाओं में हैं। हरिश दुरैराज के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी-थ्रिलर 24 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। (Still From Film Poster) -
कहानी चार ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण परिवार का जीवन जीते हुए अपना अतीत छिपा रहे हैं। उनके साथ रहने वाले दिव्यांग बच्चे जीवा का अपहरण होने के बाद कई पुराने राज सामने आते हैं। आर्थिक मजबूरियों के कारण अपराध की दुनिया में पहुंचे ये लोग बच्चे को बचाने के लिए एक आखिरी बड़ा कॉन (ठगी) करने का फैसला करते हैं, जिससे कहानी में रोमांच और हास्य दोनों बढ़ जाते हैं। (Still From Film)
-
Pallichattambi
टोविनो थॉमस स्टारर ‘पल्लीचट्टम्बी’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी 1950 के दशक के केरल में आधारित है। फिल्म में टोविनो थॉमस के साथ कायाडू लोहार, सिद्धीक, बाबूराज, विजयराघवन, टीजी रवि, जॉनी एंटनी और कैमियो रोल में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डीजो जोस एंटनी ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। (Still From Film) -
फिल्म का मुख्य किरदार कृष्णा पिल्लई बचपन में एक हमले से बच जाता है और ईसाई व हिंदू दोनों परिवारों के बीच पलता-बढ़ता है। बाद में उसे चर्च का रक्षक बनाकर गांव भेजा जाता है, लेकिन वहां आम लोगों के संघर्ष को देखकर उसकी सोच बदलने लगती है। जब एक क्रूर जमींदार गांव पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तब कृष्णा पिल्लई पूरे गांव को एकजुट कर अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। (Still From Film)
-
Secret of Kalinga
‘सीक्रेट ऑफ कलिंगा’ एक मिस्ट्री हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें ध्यान श्रीनिवासन, अल्थाफ सलीम, रियाज खान, नितिन परमेश्वर, मालविका मेनन और मरीना माइकल कुरिसिंगल अहम भूमिकाओं में हैं। सनीश उन्नीकृष्णन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जुलाई 2026 से सननेक्स्ट पर स्ट्रीम होगी। -
फिल्म की कहानी एक ऐसे कॉलेज से शुरू होती है, जो प्राचीन कलिंगा साम्राज्य की जमीन पर बना है। नए साल की पूर्व संध्या पर कुछ छात्र एक बंद पड़े कुएं को खोल देते हैं, जिसके बाद रहस्यमयी घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे प्राचीन राजघराने, दुर्लभ ब्लड मून ग्रहण और कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा उठता है, जो कहानी को अंत तक रोमांचक बनाए रखते हैं। (Still From Film)
-
Triple Decker
इंडी डार्क कॉमेडी ‘ट्रिपल डेकर’ में अखिल श्रीकुमारन, वैष्णवी और गौरी कुट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कृष्णनुन्नी मंगलाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म सीधे OTT पर रिलीज होगी। दर्शक इसे 24 जुलाई 2026 से मनोरमा मैक्स पर देख सकेंगे। (Still From Film Poster) -
फिल्म की कहानी एक डिलीवरी एजेंट की है, जो अपनी प्रेमिका के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। उसकी एक खतरनाक योजना दोनों को ऐसी परिस्थितियों में फंसा देती है, जहां हर कदम पर नई मुश्किल और अप्रत्याशित घटनाएं सामने आती हैं। डार्क ह्यूमर और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म अलग तरह की कहानियां पसंद करने वालों के लिए दिलचस्प साबित हो सकती है। (Still From Film Poster)
(यह भी पढ़ें: घर बैठे बिताएं शानदार रविवार, OTT पर स्ट्रीम करें ये 7 जबरदस्त फिल्में और वेब शोज)