
बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी आज हमारे बीच नहीं हैं। अगर वो होतीं तो आज यानी 4 अप्रैल 2018 को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। परवीन का नाम बॉलीवुड की उन हस्तियों में शुमार है, जिनकी ढेरों कहानियां हैं और ये कहानियां बॉलीवुड फैन्स के बीच अक्सर कही-सुनी जाती हैं। परवीन के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर पहचाना जाता है। वह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जो पर्दे पर अभिनेत्रियों की 'भारतीय नारी' की छवि से हटकर दिखाई दीं। परवीन के बॉलीवुड सफर की शुरुआत साल 1973 में आई फिल्म 'चरित्र' से हुई। 'चरित्र' में उन्होंने क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ काम किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कामयाबी नहीं मिली। परवीन को फिल्म 'मजदूर' से बॉलीवुड फैन्स के बीच लोकप्रियता मिली। 'मजदूर' में वह अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दी थीं। 70 के दशक में उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर थी। परवीन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मशहूर मैगजीन 'टाइम' ने साल 1976 में उन्हें अपने कवर पेज पर जगह दी थी। आइए, जानते हैं परवीन बाबी की गुमनाम मौत के बारे में और उनकी कुछ दूसरी दिलचस्प बातें। (All Photos: Express Archive)

परवीन बाबी ने अपने फिल्मी करियर में 'अमर अकबर एंथनी', 'दीवार', 'शान', 'खुद्दार', 'काला पत्थर' और 'नमक हलाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

ऋषि कपूर और परवीन बाबी ने फिल्म 'रंगीन रातें' में काम किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा और परवीन बाबी फिल्म 'टेलीफोन' के एक दृश्य में।

फिल्म 'दो और दो पांच' के एक दृश्य में अमिताभ बच्चन के साथ परवीन बाबी।

फिल्म 'सुहाग' में परवीन बाबी शशि कपूर के साथ नजर आई थीं।

नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म 'दिल आखिर दिल है' में परवीन।

परवीन के डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ अफेयर ने भी सुर्खियां बटोरी थीं।

टाइम मैगजीन के कवर पेज पर परवीन बाबी की तस्वीर।

20 जनवरी 2005 को परवीन अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं।

परवीन की मौत किन कारणों से हुई, इसका पता नहीं चल सका।