सुशांत सिंह के बाद सिया कक्कड़ की आत्महत्या से मचा हड़कंप, मैनेजर ने बताया- आखिरी बार क्या हुई थी बात
- 1 / 8
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बाद एक और सेलिब्रिटी की मौत की खबर है। टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने खुदकुशी कर ली है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। वह महज 16 साल की थीं। इतनी कम उम्र में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उनकी मौत की खबर मशहूर पैपराजी विरल भयानी (Viral Bhayani) ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।
- 2 / 8
विरल भयानी ने टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ (Siya Kakkar Suicide) की मौत के बाद उनके मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की। उन्होंने अर्जुन से सिया के ऐसा करने के पीछे का कारण जानने की कोशिश की।
- 3 / 8
अर्जुन ने कहा, 'उन्हें भी नहीं मालूम कि सिया के ऐसा करने के पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है।' अर्जुन के मुताबिक, वह ठीक थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं। उनका मूड भी ठीक लग रहा था, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने यह कदम क्यों उठाया?
- 4 / 8
आत्महत्या करने से पहले शाम करीब 4-5 बजे सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था। उसमें वह बोहेमिया के 'शराबी तेरी ओर' गाने पर डांस कर रही थीं। सिया ने यह वीडियो 5 दिन पहले बनाया था। इसके बाद देर रात सिया ने सुसाइड कर लिया।
- 5 / 8
सिया ने 5 दिन पहले भी शराबी तेरी ओर गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इससे पहले उन्होंने 16 जून को भी एक वीडियो शेयर किया था। उसमें वह सैड गाने पर एक्टिंग करते दिख रही थीं।
- 6 / 8
सिया अपनी आकर्षक स्माइल को लेकर भी लोगों की चहेती थीं। वह काफी खूबसूरत थीं।
- 7 / 8
. इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जबकि टिकटॉक पर हाजरों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
- 8 / 8
उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी कमाल का था।