
बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग से एक तस्वीर शेयर की है जिसे लेकर वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह नई लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान नई और अजीब लुक में नजर आए हों, इससे पहले भी वह काफी बार नई-नई लुक में नजर आ चुके हैं। इसमें से कोई लुक फैंस को पसंद आई तो किसी को फैंस ने सिरे से नकार दिया। नजर डालते हैं सलमान खान की ऐसी ही अजीब लुक्स पर –

सलमान खाने की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ के सेट से यह तस्वीर हाल ही में सामने आई थी। इस तस्वीर पर भी सलमान को काफी ट्रोल किया गया था।

फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान खान कुछ इस तरह की लुक में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में सलमान खान की लुक ऐसी थी। कई बार सलमान की यह तस्वीर शेयर कर ट्रोल किया जाता है और मीम्स भी बनाए जाते हैं।

‘वीर’ फिल्म में सलमान खान इस अवतार में नजर आए थे। यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई थी।

सलमान खान का फिल्म ‘तेरे नाम’ का लुक फैंस को काफी पसंद आया था और फिल्म भी सुपरहिट रही थी। कई लोगों सलमान की इस लुक को कॉपी किया था।

‘सावन’ फिल्म में भी सलमान खान लंबे बालों में नजर आए थे। यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। (All Photos: Social Media)