देखिए अब कैसी हो गई हैं अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री, तमाम सुपरहिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम
- 1 / 8
80-90 के दशक में एक से एक सुपरहिट फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने फिल्मों से दूरी बना ली है। सालों पहले मीनाक्षी मे बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। मीनाक्षी एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही शानदार डांसर भी थीं। मीनाक्षी को डांस इतना पसंद था कि उन्होंने इसे आज 56 साल की उम्र में भी जारी रखा है। मीनाक्षी अपने ट्विटर अकाउंट से अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पर्दे पर अपनी दमदार कलाकारी से घर-घर में पहचान बना लेने वालीं मीनाक्षी अब बिल्कुल बदली-बदली सी दिखने लगी हैं। (All Pics: @MinaxhiSeshadri/twitter)
- 2 / 8
मीनाक्षी के चेहरे से उनकी उम्र साफ झलकने लगी है।
- 3 / 8
हालांकि मीनाक्षी अब भी काफी ग्रेसफुल और खूबसूरत नजर आती हैं।
- 4 / 8
मीनाक्षी ने साल 1983 में पेंटर बाबू नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी।
- 5 / 8
पहली फिल्म के इतनी बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद मीनाक्षी ने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि सुभाष घई के समझाने पर वह रुक गईं।
- 6 / 8
अगले साल 1984 में सुभाष घई और मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म हीरो रिलीज हुई जो ब्लॉक बस्टर साबित हुई।
- 7 / 8
हीरो के बाद मीनाक्षी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने करीब सभी सुपरस्टार्स के साथ किया।
- 8 / 8
1996 में सनी देओल के साथ घातक फिल्म करने के बाद मीनाक्षी ने शादी कर ली और हमेशा के लिए यूएस में शिफ्ट हो गईं।
No Comments.