-
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अचानक डराने के बजाय, धीरे-धीरे आपके भीतर बेचैनी भरती हैं। ये Slow Burn Thriller Movies होती हैं, जहां कहानी की रफ्तार कम होती है, लेकिन असर गहरा। क्रेडिट रोल होने के बाद भी ये फिल्में दिमाग में घूमती रहती हैं। अगर आपको सस्पेंस, मनोवैज्ञानिक तनाव और साइलेंट डर पसंद है, तो ये फिल्में आपके लिए हैं। (Still From Film)
-
Prisoners (2013)
बच्चों के अपहरण की कहानी, जो लॉ और एथिक्स के बीच की रेखा को धुंधला कर देती है। एक पिता का दर्द और गुस्सा, और एक डिटेक्टिव की सीमाएं, फिल्म धीरे-धीरे दर्शक को अंधेरे में ले जाती है। (Still From Film) -
Se7en (1995)
स्लो बर्न थ्रिलर की सबसे बेहतरीन मिसालों में से एक। सात घातक पापों पर आधारित हत्याएं, एक शांत लेकिन थका हुआ डिटेक्टिव और उसका गुस्सैल पार्टनर, फिल्म का माहौल शुरू से अंत तक भारी बना रहता है। इसका क्लाइमैक्स आज भी दर्शकों को हिला देता है। (Still From Film) -
The Gift (2015)
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जहां एक साधारण सी मुलाकात धीरे-धीरे डरावने मोड़ ले लेती है। साइमन और रॉबिन की शादीशुदा जिंदगी तब बिगड़ने लगती है, जब साइमन का पुराना क्लासमेट गॉर्डो अचानक उनकी जिंदगी में लौट आता है। रहस्यमयी तोहफे और अनकहे राज कहानी को बेहद असहज बना देते हैं। (Still From Film) -
The Guilty (2018)
पूरी फिल्म लगभग एक ही जगह, पुलिस कंट्रोल रूम, में घटती है। एक इमरजेंसी कॉल और उसे सुलझाने की कोशिश करता पुलिस ऑफिसर। बिना किसी एक्शन के, सिर्फ आवाजों और संवादों से यह फिल्म जबरदस्त तनाव पैदा करती है। (Still From Film) -
The Hateful Eight (2015)
क्वेंटिन टैरेंटिनो की यह फिल्म बर्फ से ढकी वायोमिंग की वादियों में सेट है। एक केबिन में फंसे कुछ अजनबी, जिनमें से हर कोई कुछ छिपा रहा है। फिल्म धीरे-धीरे परतें खोलती है और तनाव हर सीन के साथ बढ़ता जाता है। (Still From Film) -
The Witch (2015)
1630 के दशक में सेट यह फोक हॉरर फिल्म शोर-शराबे वाले डर पर नहीं, बल्कि माहौल और मनोवैज्ञानिक तनाव पर टिकी है। जंगल, अंधविश्वास और टूटता परिवार, सब मिलकर एक ऐसा डर रचते हैं जो बहुत शांत लेकिन बेहद असरदार है। (Still From Film) -
Under the Skin (2013)
यह फिल्म पारंपरिक थ्रिलर से बिल्कुल अलग है। स्कॉटलैंड की सड़कों पर घूमती एक रहस्यमयी महिला, जो अकेले पुरुषों को आकर्षित करती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, फिल्म पहचान, इंसानियत और अकेलेपन पर सवाल खड़े करती है। (Still From Film) -
Zodiac (2007)
एक सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म किसी आसान जवाब की तलाश नहीं करती। Zodiac Killer की खोज में पुलिस, पत्रकार और कार्टूनिस्ट, सभी धीरे-धीरे जुनून की हद तक पहुंच जाते हैं। फिल्म का स्लो पेस इसे और ज्यादा रियल और डरावना बनाता है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: जीवन के उतार-चढ़ाव और जज्बातों को गहराई से समझाती हैं ये फिल्में, देखें दिल को छू जाने वाली मूवीज की लिस्ट)