-
साइंस इंसान की जिंदगी आसान बनाती है, लेकिन जब यही विज्ञान अपनी सीमाएं लांघने लगता है, तो नतीजे डरावने, चौंकाने वाले और दिमाग घुमा देने वाले हो सकते हैं। सिनेमा ने बार-बार इस सवाल को उठाया है- अगर टेक्नोलॉजी इंसान से आगे निकल जाए तो क्या होगा? ऐसी ही कुछ साइंस-फिक्शन फिल्में हैं, जो सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि सोचने पर मजबूर कर देती हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें देखने के बाद साइंस को देखने का आपका नजरिया बदल सकता है। (Still From Film)
-
2001: A Space Odyssey (1968)
यह क्लासिक फिल्म आज भी उतनी ही रहस्यमयी और प्रभावशाली है। HAL 9000 नाम का सुपरकंप्यूटर इंसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाता है। फिल्म दिखाती है कि जब मशीनें सोचने लगें और फैसले खुद लेने लगें, तो इंसान की जगह कहां रह जाएगी। यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Annihilation (2018)
यह फिल्म साइंस और हॉरर का अनोखा मेल है। एक रहस्यमयी जोन, जहां हर चीज म्यूटेट हो रही है- पौधे, जानवर और इंसान भी। फिल्म बताती है कि इंसान जब प्रकृति और एलियन पावर को समझने की कोशिश करता है, तो खुद को ही खो बैठता है। यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
District 9 (2009)
एलियंस को सिर्फ दुश्मन नहीं, बल्कि शोषित वर्ग के तौर पर दिखाने वाली यह फिल्म समाज और साइंस दोनों पर सवाल उठाती है। फिल्म बताती है कि टेक्नोलॉजी और पावर जब गलत हाथों में चली जाए, तो इंसानियत कैसे पीछे छूट जाती है। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Edge of Tomorrow (2014)
अगर आपको टाइम लूप और एलियन इनवेजन पसंद है, तो यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। टॉम क्रूज़ की यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक इंसान बार-बार एक ही दिन जीते हुए युद्ध जीतने का तरीका खोजता है। यह फिल्म सवाल उठाती है कि अगर साइंस हमें समय से खेलने की ताकत दे दे, तो क्या हम सच में हर लड़ाई जीत सकते हैं? यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Gravity (2013)
स्पेस में फंसे इंसानों की सर्वाइवल स्टोरी। यह फिल्म दिखाती है कि टेक्नोलॉजी कितनी भी एडवांस क्यों न हो, अंतरिक्ष में इंसान कितना असहाय हो सकता है। ‘Gravity’ साइंस के साथ-साथ इंसानी हिम्मत और मानसिक मजबूती की कहानी है। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Her (2013)
यह फिल्म बिना एक्शन के भी दिमाग हिला देती है। कहानी है एक ऐसे इंसान की, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑपरेटिंग सिस्टम से प्यार करने लगता है। ‘Her’ ये सोचने पर मजबूर करती है कि क्या मशीनें भावनाएं समझ सकती हैं, और क्या इंसान भावनात्मक तौर पर टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो सकता है? यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Looper (2012)
टाइम ट्रैवल और क्राइम का खतरनाक कॉम्बिनेशन। भविष्य के अपराधी अपने दुश्मनों को अतीत में भेजकर मरवाते हैं। फिल्म यह सवाल उठाती है कि अगर हम भविष्य बदलने की कोशिश करें, तो क्या अतीत सुरक्षित रह पाएगा? यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Upgrade (2018)
यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो टेक्नोलॉजी से नफरत करता है, लेकिन एक हादसे के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। एक एक्सपेरिमेंटल चिप उसके शरीर में लगा दी जाती है, जो उसे दोबारा चलने-फिरने की ताकत देती है। धीरे-धीरे सवाल उठता है, क्या इंसान चिप को कंट्रोल कर रहा है या चिप इंसान को? यह फिल्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंसानी आजादी के बीच टकराव को बेहतरीन तरीके से दिखाती है। यह फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: अकेलापन महसूस हो रहा है, ये फिल्में बनेंगी आपकी खामोश साथी, देखने के बाद मिलेगा सुकून)