-
अगर आपको मेसी लव स्टोरीज फ्रेंडशिप ड्रामा, कॉलेज कैओस और रिलेटेबल Gen-Z मोमेंट्स पसंद हैं, तो ये हिंदी वेब सीरीज आपके लिए परफेक्ट हैं। आज की Gen-Z सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि सेल्फ-डिस्कवरी, एम्बिशन, हार्टब्रेक और आइडेंटिटी स्ट्रगल्स भी देखना पसंद करती है, और ये सीरीज उसी वाइब को बखूबी दिखाती हैं। (Still From Series)
-
कॉल मी बे
एक अमीर हेइरेस जब अचानक ब्रोक हो जाए और मुंबई के न्यूजरूम में अपनी नई जिंदगी शुरू करे, यही है कॉल मी बे की कहानी। कॉमेडी, फैशन, एम्बिशन और सेल्फ-डिस्कवरी से भरी यह सीरीज दिखाती है कि जिंदगी डायमंड्स से नहीं, कॉन्फिडेंस से चमकती है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
कैंपस बीट्स
डांस, ड्रामा, राइवलरी और कैंपस पॉलिटिक्स, कैंपस बीट्स में सब कुछ है। एक मॉडर्न डांस अकादमी में सेट यह कहानी फ्रेंडशिप, लव, सोशल डिवाइड और रिबेलियन को एक्सप्लोर करती है। अगर आपको एनर्जेटिक और फास्ट-पेस्ड शोज पसंद हैं, तो यह आपकी पसंद बन सकती है। इसे आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
क्रश्ड
पहला प्यार अक्सर परफेक्ट नहीं होता, और क्रश्ड इसी ऑक्वर्डनेस को खूबसूरती से दिखाती है। दो ‘साइड कैरेक्टर्स’ की लव स्टोरी, इनसिक्योरिटीज और स्कूल-लाइफ ड्रामा इसे बेहद रिलेटेबल बनाते हैं। इसे आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
इंजीनियरिंग गर्ल्स
कॉलेज लाइफ की कैओस, हॉस्टल ड्रामा और करियर ड्रीम्स, इंजीनियरिंग गर्ल्स खासकर उन लोगों को पसंद आएगी जो इंजीनियरिंग लाइफ को रिलेट कर सकते हैं। तीन दोस्तों की कहानी फन, फ्रेंडशिप और एम्बिशन का परफेक्ट मिक्स है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
फील्स लाइक इश्क
यह एंथोलॉजी सीरीज उन लोगों के लिए है जिन्हें शॉर्ट और स्वीट लव स्टोरीज पसंद हैं। हर एपिसोड में नई कहानी, नए कैरेक्टर्स और अनएक्सपेक्टेड रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। लाइट-हार्टेड और बिंज-वर्दी, वीकेंड के लिए परफेक्ट है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
फ्लेम्स
स्कूल के दिनों वाला पहला प्यार शायद सबसे प्यारा होता है, और फ्लेम्स उसी इनोसेंस को खूबसूरती से दिखाती है। दिल्ली के एक ट्यूशन सेंटर में सेट यह सीरीज टीनएज क्रश, ऑक्वर्ड कन्वर्सेशन्स और मासूम रोमांस की स्वीट कहानी है। अगर आपको नॉस्टैल्जिया पसंद है, तो यह सीरीज सीधा दिल छू जाएगी। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
लिटिल थिंग्स
अगर आप स्लो-बर्न रोमांस और रियलिस्टिक रिलेशनशिप्स पसंद करते हैं, तो लिटिल थिंग्स जरूर देखें। यह कहानी है काव्या और ध्रुव की, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए करियर स्ट्रगल्स, मिसअंडरस्टैंडिंग्स और लाइफ चेंजेज का सामना करते हैं। यह सीरीज छोटे-छोटे एवरीडे मोमेंट्स को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
मिसमैच्ड
अगर आपने अभी तक मिसमैच्ड नहीं देखी, तो आप सच में Gen-Z कल्चर का एक बड़ा हिस्सा मिस कर रहे हैं। यह कहानी है डिंपल और ऋषि की, जो एक समर प्रोग्राम में मिलते हैं। जहां ऋषि पुराने जमाने वाले रोमांस में विश्वास करता है, वहीं डिंपल अपने करियर और गेमिंग की दुनिया में खोई रहती है। दोनों की केमिस्ट्री, ऑक्वर्ड मोमेंट्स, फ्रेंडशिप, हार्टब्रेक और पर्सनल ग्रोथ इसे बेहद रिलेटेबल बनाते हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
स्कूल फ्रेंड्स
स्कूल फ्रेंडशिप, टीनएज क्रशेज और क्लासरूम ड्रामा से भरी यह सीरीज आपको अपने स्कूल के दिनों में वापस ले जाएगी। अनिर्बान का स्तुति के लिए साइलेंट क्रश और दोस्तों की मदद से कन्फेशन की कोशिश कहानी को मजेदार बनाती है। इसे आप अमेजन एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। (Still From Series) -
द रॉयल्स
अगर आपको फेयरी-टेल रोमांस में मॉडर्न स्टार्टअप कल्चर का ट्विस्ट पसंद है, तो द रॉयल्स जरूर देखें। कहानी एक स्ट्रगलिंग रॉयल फैमिली और एक एम्बिशस एंटरप्रेन्योर सोफिया की है, जो एक लग्जरी रिजॉर्ट प्रोजेक्ट पर साथ काम करते हैं। प्रिंस अविराज और सोफिया की कॉन्ट्रास्टिंग पर्सनैलिटीज और उनकी बढ़ती केमिस्ट्री इस सीरीज को एंटरटेनिंग बनाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Still From Series)
(यह भी पढ़ें: वैम्पायर मूवीज के शौकीन हैं? डर, रोमांस और रहस्य से भरपूर हैं ये अंडररेटेड वैम्पायर फिल्में)