-
बॉलीवुड में कई बार ऐसी दिलचस्प कास्टिंग देखने को मिली है, जब किसी स्टार के बच्चे ने फिल्म में अपने ही माता-पिता के किरदार का छोटा यानी यंग वर्जन निभाया। रियल लाइफ फैमिली कनेक्शन को पर्दे पर देखने का यह ट्रेंड हमेशा दर्शकों के लिए खास रहा है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनके बच्चों ने फिल्मों में उनके बचपन या युवा दिनों का किरदार निभाया। (Stills From Films)
-
आर्यन खान बने थे छोटे शाहरुख खान
फिल्म कभी खुशी कभी गम (2001) में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने उनके बचपन का किरदार निभाया था। यह बॉलीवुड के सबसे चर्चित रियल-लाइफ टू रील-लाइफ कास्टिंग मोमेंट्स में से एक माना जाता है। (Still From Film) -
बॉबी देओल ने निभाया धर्मेंद्र का बचपन
फिल्म धरम वीर (1970) में बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के छोटे वर्जन के रूप में नजर आए थे। देओल फैमिली की यह स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को काफी पसंद आई थी। (Still From Film) -
ऋतिक रोशन ने निभाया था पिता राकेश रोशन का यंग रोल
सुपरस्टार बनने से पहले ऋतिक रोशन ने फिल्म आप के दीवाने (1980) में अपने पिता राकेश रोशन के छोटे वर्जन का किरदार निभाया था। उस समय वह बेहद छोटे थे। (Still From Film) -
इब्राहिम अली खान बने थे छोटे सैफ अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म टशन (2008) में उनके यंग वर्जन का किरदार निभाया था। यह फैन्स के लिए काफी दिलचस्प कैमियो था। (Still From Film) -
कायोजे ईरानी बने थे छोटे बोमन ईरानी
बोमन ईरानी के बेटे कायोजे ईरानी फिल्म द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा (2016) में उनके छोटे वर्जन के रूप में दिखाई दिए थे। (Still From Film Poster) -
रियान और राहिल देशमुख बने छोटे रितेश देशमुख
हाल ही में फिल्म राजा शिवाजी (2026) में रितेश देशमुख के बेटे राहिल और रियान देशमुख ने उनके यंग वर्जन का रोल निभाया। इस कास्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खूब खींचा। (Still From Film) -
ऋषि कपूर बने थे युवा राज कपूर
क्लासिक फिल्म मेरा नाम जोकर (1970) में ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर के युवा दिनों का रोल निभाया था। यह उनके करियर की यादगार शुरुआत मानी जाती है। (Still From Film) -
सरफराज खान बने थे छोटे कादर खान
फिल्म शतरंज (1993) में सरफराज खान ने अपने पिता कादर खान के यंग वर्जन का किरदार निभाया था। -
सिद्धांत कपूर बने थे यंग शक्ति कपूर
शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने फिल्म जुड़वा (1997) में अपने पिता के किरदार का छोटा वर्जन निभाया था।
(यह भी पढ़ें: ‘चाची 420’ में तब्बू की बेटी बनी ये बच्ची हो गई है इतनी बड़ी, आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म में आ चुकी हैं नजर)