-
छिपे हुए नक्शे, प्राचीन सुराग, खोई हुई सभ्यताएं और जानलेवा रोमांच, ट्रेजर हंट फिल्मों की दुनिया दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाती है, जहां हर मोड़ पर सस्पेंस और सरप्राइज होता है। ये फिल्में सिर्फ खजाने की तलाश तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि इनमें इतिहास, रहस्य, एक्शन और दमदार किरदारों का शानदार मेल देखने को मिलता है। अगर आपको रहस्य और एडवेंचर से भरी कहानियां पसंद हैं, तो इन फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर लें। (Stills From Films)
-
Indiana Jones and the Kingdom of the Crystal Skull (2008)
इंडियाना जोन्स एक बार फिर रहस्यमयी क्रिस्टल स्कल्स के रहस्य को सुलझाने निकलता है। इस बार उसका सामना सोवियत एजेंट्स से होता है। फिल्म में एक्शन और एडवेंचर का शानदार तड़का है। (Still From Film) -
Jungle Cruise (2021)
एक नदी के कप्तान, एक वैज्ञानिक और उसके भाई के साथ मिलकर जीवन के पेड़ की खोज में खतरनाक जंगलों का सफर करता है। इस दौरान उन्हें जंगली जानवरों, दुश्मनों और शापित योद्धाओं का सामना करना पड़ता है। (Still From Film) -
National Treasure (2004)
इतिहासकार बेंजामिन फ्रैंकलिन गेट्स एक ऐसे खजाने की खोज में निकलता है, जिसका नक्शा अमेरिका की स्वतंत्रता घोषणा पत्र के पीछे छिपा है। यह फिल्म पहेलियों और रहस्यों से भरी हुई है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। (Still From Film) -
Pirates of the Caribbean: The Curse of the Black Pearl (2003)
इस फिल्म में कप्तान जैक स्पैरो, विल टर्नर और एलिजाबेथ स्वान की कहानी दिखाई गई है। वे एक श्रापित खजाने और भूतिया समुद्री डाकुओं से जूझते हैं। फिल्म में समुद्री एडवेंचर, फैंटेसी और कॉमेडी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। (Still From Film) -
Sahara (2005)
एक खजाना शिकारी और WHO की डॉक्टर मिलकर सहारा रेगिस्तान में एक खोए हुए जहाज की खोज करते हैं। इस दौरान उन्हें खतरनाक राजनीतिक साजिशों और दुश्मनों से जूझना पड़ता है। (Still From Film) -
The Lost City of Z (2016)
यह एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें ब्रिटिश खोजकर्ता पर्सीवल फॉसेट अमेज़न के जंगलों में एक रहस्यमयी खोए शहर की तलाश में निकलते हैं और फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते हैं। (Still From Film) -
The Mummy (1999)
मिस्र के प्राचीन शहर हमुनाप्ट्रा में छिपे खजाने की तलाश करते हुए एक टीम गलती से एक शक्तिशाली ममी को जगा देती है। इसके बाद शुरू होता है मौत और रहस्य से भरा खतरनाक खेल। फिल्म में हॉरर और एडवेंचर का शानदार मेल है। (Still From Film) -
The Pirates: The Last Royal Treasure (2022)
कोरिया के जोसियन काल पर आधारित इस फिल्म में समुद्री डाकू एक खोए हुए शाही खजाने की तलाश में निकलते हैं। समुद्र में होने वाले रोमांच और खतरों को शानदार तरीके से दिखाया गया है। (Still From Film) -
Uncharted (2022)
यह फिल्म एक स्ट्रीट-स्मार्ट युवक नाथन ड्रेक की कहानी है, जिसे अनुभवी खजाना शिकारी विक्टर ‘सली’ सुलिवन एक खतरनाक मिशन पर ले जाता है। दोनों मिलकर 500 साल पुराने मैगेलन के खजाने को खोजने निकलते हैं, लेकिन रास्ते में खतरनाक दुश्मनों से सामना होता है। फिल्म में एक्शन और एडवेंचर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: रमजान स्पेशल: दिल और दिमाग दोनों को छू जाएंगी ये 15 ईरानी फिल्में, एक बार देख लीं तो भूल नहीं पाएंगे)