-
बॉलीवुड ने हमेशा से दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यहां की कॉमेडी फिल्मों में जहां एक ओर हल्का-फुल्का मनोरंजन मिलता है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक व्यंग्य और गहरी बातें भी छुपी होती हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की 8 ऐसी बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में, जो आज भी लोगों को गुदगुदाने का काम करती हैं। (Stills From Films)
-
3 ईडियट्स (2009)
तीन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी के जरिए यह फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली पर व्यंग्य करती है। हंसी, इमोशन और मोटिवेशन का बेहतरीन मिश्रण इसे खास बनाता है। (Still From Film) -
अंदाज अपना अपना (1994)
अमर और प्रेम की मजेदार जोड़ी एक अमीर लड़की से शादी करने की कोशिश में लगती है, लेकिन उनकी राह में ‘क्राइम मास्टर गोगो’ जैसे किरदार आ जाते हैं। रिलीज के समय भले ही यह फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन आज यह एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है। (Still From Film) -
धमाल (2007)
चार दोस्त एक खजाने की तलाश में निकलते हैं, जहां उनके साथ कई मजेदार घटनाएं होती हैं। फिल्म की फिजिकल कॉमेडी और तेज रफ्तार कहानी इसे एंटरटेनिंग बनाती है। (Still From Film) -
गोलमाल (1979)
हृषिकेश मुखर्जी की यह क्लासिक फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है, जो अपने सख्त बॉस को खुश करने के लिए दोहरी जिंदगी जीता है। इसकी सिचुएशनल कॉमेडी और डायलॉग्स आज भी ताजा लगते हैं। (Still From Film) -
हेरा फेरी (2000)
यह फिल्म तीन किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गलत फोन कॉल के कारण किडनैपिंग केस में फंस जाते हैं। बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार आज भी कॉमेडी का पर्याय माना जाता है। (Still From Film) -
जाने भी दो यारो (1983)
यह फिल्म डार्क कॉमेडी का बेहतरीन उदाहरण है। कहानी दो फोटोग्राफर्स की है जो गलती से एक मर्डर के गवाह बन जाते हैं। भ्रष्टाचार और सिस्टम पर तंज कसती यह फिल्म अपने मशहूर महाभारत सीन के लिए आज भी याद की जाती है। (Still From Film) -
मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. (2003)
एक गुंडा अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने निकलता है। ‘जादू की झप्पी’ जैसे कॉन्सेप्ट के साथ यह फिल्म हंसी के साथ-साथ दिल को छू लेने वाला मैसेज भी देती है। (Still From Film) -
वेलकम (2007)
एक लड़का एक लड़की से प्यार करता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि उसके भाई अंडरवर्ल्ड डॉन हैं। अजीबोगरीब परिस्थितियों और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के चलते यह फिल्म बेहद मजेदार बन जाती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों में लौटेगा क्रेज, मई में रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में, नोट कर लें डेट्स)