-
जून के पहले सप्ताह में दक्षिण भारतीय सिनेमा दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर खजाना लेकर आ रहा है। तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कई चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में स्पोर्ट्स ड्रामा, डार्क कॉमेडी, फिल्म इंडस्ट्री पर आधारित कहानी और एक्शन-थ्रिलर जैसी डिफरेंट स्टाइल्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह रिलीज होने वाली प्रमुख साउथ फिल्मों के बारे में। (Still From Film)
-
पेड्डी
तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी एक ऐसे युवा के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है। ग्रामीण आंध्र प्रदेश की 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक प्रतिभाशाली युवक की कहानी दिखाती है, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में माहिर है। (Still From Film) -
फिल्म में सामाजिक पहचान, समुदाय के संघर्ष और खेलों के जरिए बदलाव लाने जैसे विषयों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। कहानी में युवा अपने हाशिए पर खड़े समुदाय को एकजुट करने और शक्तिशाली विरोधियों को चुनौती देने का प्रयास करता है। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Still From Film)
-
परिमला एंड कंपनी
तमिल फिल्म ‘परिमला एंड कंपनी’ एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें पारिवारिक ड्रामा और अप्रत्याशित घटनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अचानक एक हत्या के मामले से जुड़ जाता है। (Still From Film) -
परिवार के सदस्य सामान्य जीवन जीने की कोशिश करते हैं, लेकिन हालात लगातार जटिल होते जाते हैं। हास्य और भावनात्मक संघर्षों से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ कई अप्रत्याशित मोड़ भी देगी। पांडिराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जयराम, उर्वशी, संजना कृष्णमूर्ति और अनाथिका सनीलकुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Still From Film)
-
मॉलीवुड टाइम्स
‘मॉलीवुड टाइम्स’ मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया जगत से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी लेकर आ रही है। फिल्म का केंद्र एक युवा है, जो मलयालम सिनेमा का सफल हॉरर फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखता है। (Still From Film) -
फिल्म में फिल्मकारों और पत्रकारों की दुनिया को भी करीब से दिखाया गया है, जो तेजी से बदलते मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में नासलेन, शराफ यू. धीन, संगीथ प्रताप, अल्ताफ सलीम, रोशन शनवास, प्रशांत अलेक्जेंडर और राजेश माधवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। ‘मॉलीवुड टाइम्स’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Still From Film)
-
वरावु
मलयालम फिल्म ‘वरावु’ इस सप्ताह की फिल्मों में एक्शन और थ्रिलर का तड़का लगाने वाली है। शाजी कैलास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जोजू जॉर्ज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि वाणी विश्वनाथ भी अहम किरदार में नजर आएंगी। (Still From Film) -
फिल्म की कहानी केरल के एक पहाड़ी कस्बे में घटित होती है। इसका केंद्र पोलाचन नामक व्यक्ति है, जिसकी जिंदगी एक पुरानी घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है। जैसे-जैसे अतीत के रहस्य सामने आते हैं, उसकी जवाबों की तलाश बदले की भावना से भरे मिशन में बदल जाती है। रहस्य और एक्शन से भरपूर ‘वरावु’ 12 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: OTT पर जून की शानदार शुरुआत, पहले हफ्ते में एक्शन-क्राइम और फैमिली ड्रामा का मिलेगा भरपूर डोज, देखें लिस्ट)