-
ट्रू क्राइम कंटेंट का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, लेकिन 2026 की ये डॉक्यूमेंट्रीज सिर्फ घटनाओं को नहीं दिखातीं, ये आपको सच्चाई, इंसानियत और डर की उस गहराई तक ले जाती हैं, जहां से लौटना आसान नहीं होता। वायरल किलर्स से लेकर खौफनाक कल्ट्स तक, ये कहानियां आपको अंदर तक झकझोर देंगी।
-
अ फ्रेंड, अ मर्डर (Netflix)
डेनमार्क के एक शांत गांव में सालों तक एक सीरियल अपराधी का आतंक छाया रहा। जब सच सामने आया, तो तीन दोस्तों, अमांडा, निक्लास और किरी को पता चला कि अपराधी कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना करीबी दोस्त था। यह कहानी दोस्ती और धोखे का खौफनाक चेहरा दिखाती है। (Photo Source: Netflix) -
किडनैप्ड: एलिजाबेथ स्मार्ट (Netflix)
14 साल की एलिजाबेथ स्मार्ट के अपहरण की यह कहानी उनकी अपनी जुबानी सुनाई गई है। अनदेखे फुटेज और निजी अनुभव इस केस को और भी दिल दहला देने वाला बना देते हैं। (Photo Source: Netflix) -
लास्ट वूमेन ऑफ अलास्का (Amazon Prime Video)
अलास्का में गायब होती नेटिव महिलाओं के मामलों ने एक सीरियल किलर की आशंका को जन्म दिया। पुलिस को मिले एक SD कार्ड से इस खौफनाक कहानी के कई नए राज खुलते हैं। (Photo Source: Amazon Prime Video) -
मर्डर इन ग्लिटरबॉल सिटी (JioHotstar, Amazon Prime Video)
अमेरिका के लुइसविल शहर में दो पूर्व प्रेमियों के बीच का विवाद एक हत्या में बदल जाता है। यह कहानी रिश्तों के अंधेरे पहलू और झूठ-सच के बीच की जंग को दिखाती है। (Photo Source: Amazon Prime Video) -
द इन्वेस्टिगेशन ऑफ लूसी लेटबी (Netflix)
जब एक नर्स पर मासूम नवजात शिशुओं की हत्या का आरोप लगा, तो इस केस ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। यह डॉक्यूमेंट्री अनदेखे सबूतों और अंदरूनी जानकारी के साथ इस विवादित केस की गहराई में जाती है। (Photo Source: Netflix) -
द प्रीडेटर ऑ सविल (Netflix)
स्पेन में एक टूर गाइड द्वारा किए गए यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद कई और पीड़ित सामने आते हैं। यह डॉक्यूमेंट्री न्याय के लिए लड़ती महिलाओं की हिम्मत और सच्चाई की ताकत को दर्शाती है। (Photo Source: Netflix) -
द टिकटॉक किलर (Netflix)
स्पेन में एक 42 वर्षीय महिला के रहस्यमयी ढंग से गायब होने की कहानी सोशल मीडिया के अंधेरे पहलुओं को उजागर करती है। एक लोकप्रिय टिकटॉकर से मुलाकात के बाद गायब हुई एस्थर की तलाश में परिवार को ऐसे सच मिलते हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं। (Photo Source: Netflix) -
द ट्रुथ एंड ट्रेजेडी ऑफ मोरिया विल्सन (Netflix)
प्रो-साइकिलिस्ट मोरायाह विल्सन की जिंदगी और उनकी दर्दनाक हत्या की कहानी आपको भावुक कर देगी। यह डॉक्यूमेंट्री उनके सपनों, संघर्ष और अचानक हुए अंत को बेहद करीब से दिखाती है। (Photo Source: Netflix) -
ट्रू मी: द फॉल्स प्रोफेट (Netflix)
एक कल्ट एक्सपर्ट और फिल्ममेकर एक धार्मिक समूह में घुसकर एक नकली धर्मगुरु की सच्चाई उजागर करते हैं। यह कहानी दिखाती है कि कैसे लोग अंधविश्वास के जाल में फंस जाते हैं। (Photo Source: Netflix) -
ट्विस्टेड योगा (Amazon Prime Video, Apple TV)
वेलनेस और शांति की तलाश में पहुंचे लोगों का एक समूह कैसे एक खतरनाक कल्ट का हिस्सा बन गया, यह डॉक्यूमेंट्री उसी सच्चाई को उजागर करती है। पूर्व सदस्यों ने गुरु द्वारा किए गए मानसिक और शारीरिक शोषण की चौंकाने वाली कहानियां शेयर की हैं। (Photo Source: Apple TV)
(यह भी पढ़ें: टाइम लूप, ड्रीम वर्ल्ड और सिमुलेशन की दुनिया में ले जाएंगी ये माइंड-ट्विस्टिंग फिल्में, सोचने पर कर देंगी मजबूर)