-
भारत में सिनेमा और राजनीति का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है। बड़े पर्दे पर मिली लोकप्रियता कई सितारों को सीधे जनता के बीच ले जाती है, जहां वे अपनी पहचान को राजनीतिक ताकत में बदलने की कोशिश करते हैं। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बीच यह चर्चा फिर तेज हो गई है, खासकर जब एक्टर से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने मजबूत प्रदर्शन किया है। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook)
-
थलापति विजय
साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने 2024 में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) लॉन्च कर राजनीति में औपचारिक एंट्री की। उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर खुद को पूरी तरह राजनीति के लिए समर्पित किया। 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने सभी 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। विजय ने खुद को द्रविड़ राजनीति के नए विकल्प के रूप में पेश किया और दावा किया कि वह महान एक्टर-राजनेता एम.जी. रामचंद्रन की तरह सत्ता तक पहुंच सकते हैं। (Photo Source: Thalapathy Thamizhaga Vetri Kazhagam/Facebook) -
जया बच्चन
जया बच्चन 1970 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने बाद में राजनीति में लंबा सफर तय किया। वह 2004 से समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद हैं। फिल्मों और राजनीति दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखते हुए जया बच्चन ने खुद को एक गंभीर और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। (Express Photo) -
कंगना रनौत
चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रनौत ने 2024 में राजनीति में कदम रखा और हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनीं। अपनी बेबाक राय और आक्रामक स्टैंड के लिए जानी जाने वाली कंगना राजनीति में भी उतनी ही मुखर हैं, जितनी फिल्मों में। फिल्मों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। (Express Photo) -
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 2004 में भाजपा के टिकट पर बीकानेर से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया था। हालांकि उनका राजनीतिक करियर ज्यादा लंबा नहीं चला और 2009 के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और बाद में वे फिर फिल्मों में सक्रिय हो गए थे। (Express Photo) -
सनी देओल
सनी देओल 2019 से 2024 तक गुरदासपुर से बीजेपी सांसद रहे। राजनीति में अपेक्षाकृत कम सक्रिय रहने के बाद उन्होंने फिल्म ‘गदर 2’ से जोरदार वापसी की। (Express Photo) -
गोविंदा
गोविंदा 2004 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने थे। लंबे समय तक राजनीति से दूर रहने के बाद 2024 में उन्होंने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के साथ वापसी की। (Express Photo) -
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना भारतीय राजनीति में सबसे सफल अभिनेता-नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 1997 में राजनीति में कदम रखा और चार बार सांसद बने। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। (Express Photo) -
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी लंबा सफर तय किया है। वे केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। भाजपा से शुरुआत करने के बाद वह अब तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हैं और सांसद हैं। (Express Photo)
(यह भी पढ़ें: इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो का भारत दौरा, गार्ड ऑफ ऑनर से हुए सम्मानित, शहीदों को दी श्रद्धांजलि)