-
अभिनेता, गायक और फिल्म प्रोड्यूसर दिलजीत दोसांज इस वक्त अपनी फिल्म ‘सतुलज’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। मानवाधिकारों के मुद्दे पर आधारित यह फिल्म कुछ दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी, लेकिन कुछ ही देर बार इसे हटा दिया गया। इसके बाद से फिल्मी गलियारों में हलचल बढ़ गई। दिलजीत सिंह न सिर्फ एक सुपरस्टार गायक हैं बल्कि वह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अभिनेता की उन आइकॉनिक किरदारों के बारे में जिसमें उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। (Photo Source: Diljit Dosanjh/FB)
-
1- जसवंत सिंग खालरा (सतुलज)
शुरुआत फिल्म सतुलज से ही करते हैं। फिल्म की कहानी 1990 के दशक के पंजाब में फैले उग्रवाद और मानवाधिकार उल्लंघनों के बैकग्राउंड पर आधारित है। इसमें दिलजीत दोसांझ सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने हजारों कथित अवैध और गुप्त दाह संस्कार मामलों की जांच कर कई अहम तथ्य सामने रखे थे। फिल्म में दिलजीत की अदाकारी देखने लायक है। उन्होंने अपने हर रोल को बेहतरीन तरीके से निभाया है। (Photo Source: Indian Express) -
2- सरताज सिंह (उड़ता पंजाब)
साल 2016 में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और करिना कपूर खान स्टारर फिल्म उड़ता पंजाब आई थी। यही दिलजीत दोसांझ की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी जिसमें उन्होंने सरताज सिंह का किरदार निभाकर जमकर तारीफ बटोरी। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। (Photo Source: Netflix) -
3- फतेह सिंह (जट्ट एंड जूलिएट सीरीज)
दिलजीत दोसांझ ने परदे पर कभी पुलिस ऑफिस बन तो कभी आशिक बन दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आ चुके हैं। वह जिस भी किरदार में होते हैं उसे बड़े ही बखूबी से निभाते हैं। साल 2012 में पंजाबी फिल्म जट्ट एंड जूलिएट की पहली किस्त और दूसरी साल 2013 में रिलीज हुई, जिसमें अभिनेता फतेह सिंह बन दर्शकों को कभी हंसाते तो कभी अपनी रोमांटिक अदाकारी से युवाओं का दिल जीतते नजर आएं। दिलजीत दोसांझ की ये एक आइकॉनिक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। (Photo Source: Prime Video) -
4- सुबेदार हरदीप सिंह (पंजाब 1984)
दिलजीत दोसांझ की आइकॉनिक फिल्मों में से एक पंजाब 1984 भी है, जिसमें वह सुबेदार हरदीप सिंह बने थे। उनके इस किरदार की खूब तारीफ हुई थी। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म पंजाब के आतंकवाद के दौर की कहानी बयान की गई है। (Photo Source: Prime Video) -
5- हनी बत्रा (गुड न्यूज)
परदे पर चाहे पुलिस ऑफिसर, कॉमेडी या रोमाटिंक किरदार हो, हर को दिलजीत दोसांझ ने बड़े ही बखूबी से निभाया है। उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक गुड़ न्यूज भी है जिसमें वह हनी बत्रा बन दर्शकों को खूब हंसाते नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर खान भी थीं। (Photo Source: Prime Video) -
6- अमर सिंह चमकीला
दिलजीत दोसांझ की आइकॉनिक फिल्मों का नाम जब भी लिया जाएगा उसमें अमर सिंह चमकीला का नाम जरूर शामिल होगा। इसमें अभिनेता ने पंजाब के सुपरस्टार सिंगर अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था, जिनकी साल 1988 में हत्या कर दी गई थी। (Photo Source: Netflix) -
7- इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह (जोगी)
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म जोगी 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के तीन दिनों की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित है। इसमें दिलजीत दोसांझ पुलिस इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ऊर्फ जगी के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने ऐसे सिख युवक का किरदार निभाया है जो अपने परिवार और दोस्तों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। यह फिल्म भी उनकी बेहतरीन अदाकारी और आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। (Photo Source: Netflix)
Also Read: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ से पहले, भारत में बैन या विवादों में फंसीं थी ये चर्चित फिल्में