-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में उनका पूरा परिवार- पतिआनंद आहूजा, बड़े बेटे वायु और उनका न्यू बोर्न बेबी, नजर आ रहा है। (Photo Source: @sonamkapoor/instagram)
-
सोनम कपूर ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था। इसके बाद से ही वह लगातार अपने इस नए सफर की झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह अपने बड़े बेटे वायु के साथ नाश्ता करती दिख रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में आनंद आहूजा अपने नवजात बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। एक प्यारे पल में वायु अपने छोटे भाई की क्रैडल में झांकते दिखते हैं। (Photo Source: @sonamkapoor/instagram)
-
हालांकि, सभी तस्वीरों में बच्चों के चेहरे को प्राइवेसी के चलते छिपाया गया है, लेकिन इन पलों की मासूमियत साफ झलक रही है। इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने लिखा- “लाइफ इज अ ड्रीम.. दिस मंथ सो फार.. थैंक यू यूनिवर्स।माय थ्री बॉयज।” (Photo Source: @sonamkapoor/instagram)
-
उनकी इस पोस्ट पर परिवार और दोस्तों की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है। रिया कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि आनंद आहूजा ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह इस पोस्ट को कई बार लाइक करना चाहते हैं। (Photo Source: @sonamkapoor/instagram)
-
इससे पहले भी सोनम कपूर ने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर कर अपने दूसरे बेटे के जन्म की खुशी फैंस के साथ बांटी थी। उन्होंने लिखा था कि उनका परिवार अब चार सदस्यों का हो गया है और यह नया अध्याय उनके लिए बेहद खास है। (Photo Source: @sonamkapoor/instagram)
-
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी मार्च 2018 में हुई थी। अगस्त 2022 में उनके पहले बेटे वायु का जन्म हुआ था। अब दूसरे बेटे के आने से उनका परिवार और भी पूरा हो गया है। (Photo Source: @sonamkapoor/instagram)
-
हाल ही में सोनम कपूर ने एक और पोस्ट में अपने मातृत्व की चुनौतियों को भी हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी नींद और डार्क सर्कल्स का जिक्र करते हुए लिखा था-‘डार्क सर्कल्स जिंदाबाद।’ फिलहाल, सोनम कपूर अपने इस नए फेज को पूरी खुशी और आभार के साथ जी रही हैं और फैंस को लगातार अपने खूबसूरत फैमिली मोमेंट्स की झलकियां दे रही हैं। (Photo Source: @sonamkapoor/instagram)
(यह भी पढ़ें: स्टालिन, विजय, रजनीकांत समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान, वोटरों में दिखा जबरदस्त उत्साह)