घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकीं ये 5 एक्ट्रेस, किसी को घर से निकाला गया, तो किसी का पति ने किया सौदा
- 1 / 7
बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों में आपने लव, सेक्स एंड धोखा तो कई बार देखा होगा लेकिन आपको बता दें कि इस चकाचौंध भरी दुनिया में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी लाइफ की ये हकीकत हैं। ये वो स्टार्स हैं जिन्होंने मीडिया में खुलकर अपनी कहानी को बयां किया है। इनकी कहानी सुन फैंस भी हैरान हर गए कि जब ये फीमेल स्टार्स भी सुरक्षित नहीं है तो आखिर आम महिलाएं कैसे सुरक्षित हो सकती हैं। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नाम, पैसा, इज्जत और फेम खूब मिला लेकिन फिर भी एक मोड़ में इनके जीवन में एक मासूयी आई जिसने इन्हें झकझोरकर रख दिया। हालांकि इन सुपर वुमन ने कभी हार नहीं मानी बल्कि अपने हालातों का डटकर सामना किया। (All Photos- Instagram)
- 2 / 7
2003 में करिश्मा कपूर और संजय की शादी हुई थी। वहीं यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया औऱ साल 2016 में करिश्मा संजय से अलग हो गईं। बताते चलें करिश्मा ने संजय से लव मैरेज की थी। लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। करिश्मा औऱ संजय जब हनीमून पर गए थे। तभी से उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हनीमून पर संजय ने दोस्तों से अपनी बीवी करिश्मा का सौदा करने की कोशिश की थी। संजय ने करिश्मा को दोस्तों के साथ सोने के लिए कहा था।
- 3 / 7
मंदाना करीमी ने बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से 25 जनवरी 2017 को शादी की थी। लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही मंदाना और गौरव के रिश्ते में दरार आ गई थी। मंदाना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। पनी याचिका में उन्होंने अपनी बेसिक जरुरतों के लिए 10 लाख रुपए तक के मेंटेनेंस खर्च की मांग की थी। 5 / 12 इसके साथ ही साथ करियर और बिजनेस के घाटे और उनकी वजह से हुए ट्रॉमा एवं परेशानी के लिए 2 करोड़ रुपए भी मांगे थे।
- 4 / 7
श्वेता तिवारी के पति शराब के नशे में अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं उनका यह भी आरोप है कि अभिनव कोहली मोबाइल में मॉडलों की अश्लील तस्वीर अपनी बेटी को दिखाते थे। 38 साल के अभिनव कोहली पर आरोप है कि वो अपनी बेटी को गंदी-गंदी गालियां भी दिया करते थे। उनके पति शराब के नशे में अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं उनका यह भी आरोप है कि अभिनव कोहली मोबाइल में मॉडलों की अश्लील तस्वीर अपनी बेटी को दिखाते थे। 38 साल के अभिनव कोहली पर आरोप है कि वो अपनी बेटी को गंदी-गंदी गालियां भी दिया करते थे।
- 5 / 7
टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी अपने पति केशव अरोरा के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करा चुकी हैंय़ उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि उसे मारने की धमकी दी गई। शारीरिक प्रताड़ना की भी शिकायत की गई। उन्होंने अपनी शादी को दूसरा मौका भी दिया लेकिन आखिरकार तलाक ले लिया।
- 6 / 7
टीवी शो 'नव्या' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ भी घरेलू हिंसा की शिकार रह चुकी हैं। टीवी की दुनिया में उनका सफर महज 5 साल का रहा। शादी के बाद उन्होंने सीरियल की दुनिया से किनारा कर लिया था। हालांकि वह सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहीं। अपने साथ हुए अत्याचार का चिट्ठा उन्होंने सोशल मीडिया पर ही खोला था। सौम्या ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- '8 साल पहले जब मैंने नव्या सीरियल किया था तब मैं 21 साल की थी। मैं चाहती थी कि दुनिया प्यार पर विश्वास करे। प्यार से दुनिया को ठीक करना चाहा था। मेरा मानना था कि हर कोई प्यार लेने और प्यार करने का हकदार है। मैं अपने ही देश में थी। पेरेंट्स के साथ रहती थी, जिन्होंने मुझे हर तरह की बुराई से बचाया। मैं बड़ी हो गई हूं। मैंने हिंसा देखी है, अवैध दवाओं को देखा है। नफरत, अन्याय, भावनात्मक हेरफेर और शारीरिक शोषण देखा है।'
- 7 / 7
पुराने जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान भी मारपीट की शिकार हो चुकी हैं। संजय खान जीनत के पहले पति थे लेकिन दोनों में कुछ खास जमी नहीं। वहीं, जीनत के दूसरे पति रहे मजहार खान ने उनका जीना दुश्वार कर दिया था।