
बॉलीवुड स्टार्स को लेकर हमारे देश में गजब का क्रेज है। बॉलीवुड फैंस ना केवल अपने फेवरेट स्टार्स की फिल्मों के बारे में जानना चाहते हैं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों के प्रति भी काफी उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड फैंस के लिए यह एक बड़ा प्रश्न होता है कि उनका फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस किस शख्स के साथ अपना ब्याह रचाएगा। मिसाल के तौर पर सलमान खान को लिया जा सकता है। फैंस के बीच सलमान की शादी को लेकर पिछले कई सालों से बहस चली आ रही है। आम तौर पर ऐेसा देखा गया है कि बॉलीवुड स्टार्स ने किसी मशहूर हस्ती को ही अपना जीवनसाथी चुना है। लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने किसी गुमनाम से शख्स के साथ सात फेरे लिए हैं। आज हम बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों के बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। (All Photos: Instagram)

जॉन अब्राहम ने साल 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी की। शादी से पहले जॉन का बिपाशा बसु ने काफी लंबा अफेयर चला था।

इमरान हाशमी की शादी परवीन शहानी से हुई है। इमरान और परवीन शादी से पहले एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे।

एक्टर अर्जुन रामपाल की पत्नी का नाम मेहर जेसिया है। मेहर का भी बॉलीवुड से कुछ लेना-देना नहीं था।

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जीन गुडइनफ से शादी की है। यह शादी समारोह लॉस एंजेलिस में आयोजित हुआ था।

माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में श्रीराम नेने के साथ अपना ब्याह रचाया। श्रीराम अमेरिका में हर्ट सर्जन हैं।

सेलिना जेटली ने पीटर हाग से ब्याह रचाया है। सेलिना के इस फैसले से कई लोगों को काफी आश्चर्य हुआ था।


एक्ट्रेस ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ सात फेरे लिए हैं। इनकी शादी साल 2012 में हुई।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी साल 2009 में हुई। राज एक बिजनेसमैन हैं।