
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई प्रेम कहानियां हैं जो शादी कर अपने अंजाम तक पहुंचीं। वहीं कई लव स्टोरीज ऐसी भी रही हैं जो कभी मुकम्मल ना हो सकीं। इनमें से कुछ तो ऐसी भी रहीं जो काल के गाल में समा गईं। आइए डालते हैं उन सेलेब्स की लव स्टोरी पर एक नजर जो मौत के कारण कभी पूरी ना हो सकीं।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। लेकिन सिद्धार्थ की अचानक मौत ने इस प्रेम कहानी को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया।

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में थे। लेकिन 2020 में सुशांत की मौत ने इस लव स्टोरी का द एंड कर दिया।

बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी और राहुल राज भी रिलेशनशिप में रहे। 2016 में प्रत्यूषा के सुसाइड के साथ ये प्रेम कहानी खत्म हो गई।

सूरज पंचोली और जिया खान भी एक दूसरे के प्यार में थे। लेकिन 2013 में जिया खान ने सुसाइड कर लिया और ये लव स्टोरी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला का इश्क भी मुकम्मल ना हो पाया। दिव्या की रहस्यमयी मौत ने इस प्रेम कहानी का अंत कर दिया था।