-
OTT प्लेटफॉर्म का दौर लगातार मजबूत होता जा रहा है और इसके साथ ही यहां काम करने वाले कलाकारों की पहचान भी तेजी से बढ़ रही है। Screen Awards 2026 में ‘Best Female Actor – OTT Film’ कैटेगरी इस साल खास चर्चा में है, क्योंकि नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल सभी एक्ट्रेसेस ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित किया है। इस साल अवॉर्ड्स का आयोजन 5 अप्रैल, रविवार शाम 8 बजे किया जाएगा, जिसे YouTube, Sony Entertainment Television और Sony Liv पर लाइव देखा जा सकेगा। इस बार की लिस्ट में कई तरह की कहानियों और मजबूत किरदारों को निभाने वाली एक्ट्रेसेस के नाम शामिल है। आइए जानते हैं नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट:
(Stills From Films) -
आप जैसा कोई – फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख ने इस फिल्म में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया है। इमोशनल गहराई और नैचुरल एक्टिंग ने उनके किरदार को बेहद खास बना दिया। (Still From Film) -
मिसेज – सान्या मल्होत्रा
सोन्या मल्होत्रा ने एक बार फिर साबित किया कि वे कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की मजबूत कलाकार हैं। उनके अभिनय में सादगी और प्रभाव दोनों साफ नजर आते हैं। (Still From Film) -
साली मोहब्बत – राधिका आप्टे
राधिका आप्टे अपनी बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने एक जटिल किरदार को बखूबी निभाया है। (Still From Film) -
सोंग्स ऑफ पैराडाइज – सबा आजाद
सबा आजाद ने इस फिल्म में अपने संवेदनशील अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। उनका किरदार कहानी में एक अलग ही भावनात्मक रंग जोड़ता है। (Still From Film) -
स्टोलन – मिया मेल्जर
मिया मेल्जर ने इस फिल्म में दमदार और इंटेंस रोल निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है। (Still From Film) -
द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली – फरीदा जलाल
फरीदा जलाल ने अपने अनुभव और सहज अभिनय से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस इस कैटेगरी की खास हाइलाइट मानी जा रही है। (Still From Film) -
द मेहता बॉयज – श्रेया चौधरी
श्रेया चौधरी ने इस फिल्म में अपने फ्रेश और प्रभावी अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: Screen Awards 2026: बेस्ट एक्ट्रेस की रेस में कौन मारेगा बाजी, देखें पूरी लिस्ट)