-
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर अपनी ट्रैवल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पहाड़ों वाले वेकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
सारा अली खान को घूमना-फिरना और खासतौर पर प्राकृतिक जगहों पर समय बिताना बेहद पसंद है। वह अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर ऐसी जगहों पर जाती हैं, जहां उन्हें सुकून और शांति मिल सके। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
इस बार भी सारा ने किसी शांत पहाड़ी इलाके का रुख किया। हालांकि उन्होंने अपने लोकेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन उनकी तस्वीरों और वीडियोज को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह ऋषिकेश के आसपास हो सकती हैं। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
एक वीडियो में सारा पानी के बीच बने पूल में रिलैक्स करती नजर आईं, जिसे देखकर कई लोग यह मान रहे हैं कि यह जगह गंगा के किनारे हो सकती है। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
सारा ने अपने ट्रिप के दौरान वहां की प्राकृतिक सुंदरता को खुलकर एंजॉय किया। पहाड़ों की हरियाली, ठंडी हवा और शांत वातावरण ने उनके इस वेकेशन को और खास बना दिया। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
इस दौरान सारा स्थानीय लोगों से भी मिलीं और उनकी मेहमाननवाजी का आनंद लिया। एक वीडियो में वह एक स्थानीय परिवार के साथ बैठकर बातचीत करती नजर आईं। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
इतना ही नहीं, सारा ने वहां के लोकल फूड का भी स्वाद लिया। उन्होंने अपने फैंस को यह भी दिखाया कि कैसे वह हर नई जगह की संस्कृति को अपनाने की कोशिश करती हैं। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
सारा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में मशहूर पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी का कोट लिखा- ‘हमें पहाड़ पर विजय नहीं, बल्कि खुद पर विजय प्राप्त करनी है।’ यह लाइन उनके इस ट्रिप की भावना को पूरी तरह दर्शाती है। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
उनके इस पोस्ट को फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग उनकी सादगी और नेचर के प्रति उनके लगाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम ‘पति पत्नी और वो दो’ बताया जा रहा है, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
-
फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं और यह 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल मानी जा रही है। (Photo Source: @saraalikhan95/instagram)
(यह भी पढ़ें: सिर्फ फिल्म लवर्स ही समझ पाएंगे इन फिल्मों का असली मतलब, अगर आपने देख ली हैं तो आप हैं ट्रू फिल्म बफ)