-
नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। कॉकरोज जनता पार्टी द्वारा छात्रों के हित में किए जा रहे प्रोटेस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की भी एंट्री हो चुकी है। प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी जैसे कलाकार छात्रों के साथ मिलकर प्रदर्शन का हिस्सा बने तो वहीं, कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपने विचारों को साझा किया है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा। (Photo PTI)
-
1- सलमान खान
छात्रों के समर्थन में सलमान खान ने एक्स पर लिखा है कि, “यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। आगे घायल छात्रों और उनके अभिभावक के प्रति उन्होंने अपनी संवेदना भी प्रकट की। जो छात्र या उनके परिजन इस प्रदर्शन में घायल हुए हैं उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बेहद गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है। यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है, वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी देश का नाम रोशन करेगी।” (Photo Source: Salman Khan/FB) -
2- नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन ने अपने एक वीडियो के जरिए कहा कि, “पहली बात तो ये कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल ही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने। इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं ये देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के एजेंटों की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर। (Photo Source: Indian Express) -
3- अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी इस पर अपनी बात रखी है। उनका कहना है, ‘मैं सबसे पहले एक इंसान हूं। मैं एक अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि अपने देश की एक जागरूक, सोचने-समझने और महसूस करने वाली जिम्मेदार नागरिक के रूप में बोल रही हूं। हिंसा और उसके प्रति दिखाई जा रही बेरुखी ने मुझे गहराई से परेशान किया है। जो लोग मुश्किल में हैं, उनके लिए आवाज़ उठाना और अहिंसा, गरिमा, सुरक्षा तथा शांतिपूर्ण और पारदर्शी संवाद की मांग करना कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि इंसानियत है। मैं अपने देश से प्यार करती हूं और उसकी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले हर बहादुर व्यक्ति को सलाम करती हूं। जो लोग पीड़ा में हैं उनका साथ देना और जो हमारी रक्षा करते हैं उनका सम्मान करना, ये एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। दोनों ही हमारी साझा इंसानियत से जुड़े मूल्य हैं।” (Photo Source: Aditi Rao Hydari/FB) -
4- हनी सिंह
सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपने नए गाने ‘मूनलाइट’ का टीजर स्थगित करते हुए कहा कि, ‘भारत का युवा अमर है। अपने देश और भारत के युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने नए गाने ‘मूनलाइट’ का टीजर कुछ दिनों के लिए स्थगित कर रहा हूं। भोलेनाथ, शक्ति दो इन बच्चों को, जय हिंद।” (Photo Source: Yo! Yo! Honey Singh/FB) -
5- हुमा कुरैशी
छात्रों के समर्थन में बोलते हुए हुमा कुरैशी ने कहा है कि, जो कुछ भी हुआ, उसकी तस्वीरें लंबे समय तक मेरे जहन में रहेंगी। प्रदर्शनकारियों पर इतनी बेहरमी और लाठियों का इस्तेमाल देखकर मुझे बहुत दुख हुआ है। यकीनन, इस स्थिति को ज्यादा धैर्य, लोगों की बात सुनकर और बातचीत के जरिए संभाला जा सकता है। हम भारत के लोगों ने ही इस सरकार को चुना है। आज हम सभी को सवाल पूछने और जवाबदेही की उम्मीद है। हमारा देश एक बहुडत बड़ा और विविधताओं वाला देश है। जरूरी नहीं है कि हम हर मुद्दे पर एक-दूसरे से सहमत हों, लेकिन हम इस बात पर तो सहमत हो ही सकते हैं कि बल प्रयोग करने से पहले हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए। उन सभी छात्रों और नागरिकों का सम्मान है। जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से खड़े होने का फैसला किया। जय हिंद। (Photo Source: PTI) -
6- इमरान खान का टूटा दिल
अभिनेता इमरान खान प्रदर्शन में छात्रों के साथ भाग लेते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा कि, आज मेरा दिल टूट गया है। पुलिस और छात्र प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ते और उन्हें पीटते हुए देखकर मैं इसे कैसे समझ पाऊं। ये छात्र जिन्होंने कड़ी मेहनत की, लेकिन व्यवस्था ने उन्हें नाकाम कर दिया। ये लोग जिन्होंने अपनी बात सुनने की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें खामोशी से ही संतोष करना पड़ा। ये नागरिक जो आपके लिए मायने रखने वाली चीजों को दिखाने के लिए खड़े हुए… उन्हें सत्ता ने कुचल दिया और ठुकरा दिया। क्या ये भारत माता की संतानें नहीं है। अगर इनके लिए नहीं, तो हम किसके लिए निर्माण कर रहे हैं, और किसके भविष्य की रक्षा करने का हम दावा करते हैं। (Photo Source: Imran Khan/Insta) -
7- शबाना आजमी
शबाना आजमी का इस मुद्दे पर कहना है कि, मुझे अस्थमा है और आंसू गैस की वजह से मुझे दौरा पड़ गया था, लेकिन मेरे पास एयर पंप था इसलिए अब मैं ठीक हूं। मुझे सम्मानपूर्वक पास की एक इमारत में ले जाया गया और सांस लेने के बाद मैं तुरंत वापस आया और लाठीचार्ज का सामना कर रहे छात्रों से बात की। उनका हौसला बेमिसाल है। उन सभी को मेरा सलाम। (Photo Source: PTI)
Also Read: जंतर-मंतर पर कुछ इस तरह पुलिस से भिड़ती नजर आईं डिंपल यादव, वायरल हुईं ये तस्वीरें