BIGG BOSS 13 में नजर आएंगी सलमान के ‘पार्टनर’ की भांजी! कई सीरियल्स में कर चुकी हैं काम
1 / 7हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के फैंस का अपने इस रियालिटी शो का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 29 सितंबर से शुरू होगा। हालांकि इस बारे में शो के मेकर्स की तरफ से किसी तरह का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट की लिस्ट भी अभी पब्लिक नहीं हुई है लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है। अब अगर कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा की भांजी आरती सिंह इस बार बिग बॉस हाउस में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि आरती ने शो की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि आरती मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं। ( All Pics: @artisingh5/instagram)
2 / 7आरती सिंह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इनमें उड़ान, मायका, देवों के देव महादेव, वारिस, गृहस्थी, ससुराल सिमर का, उतरन जैसे कई सीरियल्स के नाम शामिल हैं।
3 / 7आखिरी बार आरती उड़ान में दिखी थीं। इस सीरियल में वह पूनम श्रॉफ के किरदार में थीं।
4 / 7आरती का नाम दिल मिल गए फेम एक्टर अयाज खान के साथ जुड़ चुका है। बताया जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में थे।
5 / 7आरती और अयाज ने कलर्स टीवी के शो परिचय: नई जिंदगी के सपनों का में साथ काम किया था। वहीं से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
6 / 7आरती की अपने भाई कृष्णा के साथ कमाल की बॉन्डिंग है। दोनों सोशल मीडिया में भी एक दूसरे के लिए प्यार लुटाते रहते हैं।
7 / 7बिग बॉस 13 की बात करें तो इस बार शो में कॉमनर्स नजर नहीं आएंगे। शो में पहला एविक्शन सलमान खान के हाथों होगा।





















