बंबई उच्च न्यायालय द्वारा 2002 के हिट-एंड-रन मामले में आज बरी किये जाने के बाद अभिनेता सलमान खान ने राहत की सांस ली और वह अदालत कक्ष में भावुक होकर रो पड़े।

उच्च न्यायालय ने सलमान को पांच साल कैद की सजा सुनाये जाने के निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए सलमान को बरी कर दिया।

तस्वीर में गुरुवार को मुंबई में 2002 में घटित हिट एंड रन मामले में रिहा होने के बाद अभिनेता सलमान खान बॉम्बे हाई कोर्ट से जाते हुए। (पीटीआई फोटो)

फैसला सुनने के बाद काली और सफेद रंग की चैक वाली शर्ट और जीन्स पहने हुए सलमान खान ने अपना सिर झुका लिया, गहरी सांस ली और गवाह के कठघरे से एक बार फिर न्यायाधीश की ओर देखा। फैसला सुनाने के बाद न्यायमूर्ति जोशी अदालत से चले गये जिसके बाद सलमान गवाह के कठघरे से आये और अपने परिवार तथा वकीलों से मिले।

तस्वीर में गुरुवार को मुंबई में 2002 में घटित हिट एंड रन मामले में रिहा होने के बाद अभिनेता सलमान खान बॉम्बे हाई कोर्ट से जाते हुए। (पीटीआई फोटो)

सलमान के वकील कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने लगे, वहीं अभिनेता को दीवार से सटकर एक गाना गुनगुनाते हुए देखा गया। भावुक हो रहे सलमान रो पड़े, जिसके बाद सालों से उनकी सुरक्षा में लगे शेरा ने उनके पास आकर उनसे चेहरा दीवार की ओर करने को कहा ताकि लोग उन्हें रोता हुए नहीं देख सकें।

तस्वीर में गुरुवार को मुंबई में 2002 में घटित हिट एंड रन मामले में रिहा होने के बाद अभिनेता सलमान खान बॉम्बे हाई कोर्ट से जाते हुए। (पीटीआई फोटो)

सलमान की बहन अलवीरा फैसले के बाद अपनी मुस्कराहट नहीं रोक सकीं और उन्होंने संवाददाताओं की ओर हाथ उठाकर सफलता का इशारा किया।

तस्वीर में गुरुवार को मुंबई में 2002 में घटित हिट एंड रन मामले में रिहा होने के बाद अभिनेता सलमान खान बॉम्बे हाई कोर्ट से जाते हुए। (पीटीआई फोटो)

इससे पहले 49 वर्षीय सलमान अपराह्न 1:30 बजे उच्च न्यायालय पहुंचे। न्यायमूर्ति जोशी ने अभिनेता के वकीलों को निर्देश दिया था कि वह कम से कम आदेश के मुख्य अंश के लिए अदालत में मौजूद रहें।

सलमान बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, बहनोई आयुष शर्मा और शेरा के साथ अदालत पहुंचे। वह करजत में शूटिंग कर रहे थे और उन्हें बीच में ही छोड़कर आना पड़ा।

बाद में उन्होंने वरिष्ठ वकील अमित देसाई समेत अपने वकीलों का शुक्रिया अदा किया। देसाई ने बाद में कहा, ‘‘यह न केवल सलमान की जीत है बल्कि हमारी भी जीत है।’’

ग्राफिक्स के जरिए जानें सलमान का बॉलीवुड सफर और हिट एंड रन केस का पूरा मामला। (पीटीआई फोटो)