-
मानव जीवन में ऐसे कई पल आते हैं जब हालात पूरी तरह हमारे खिलाफ हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोग इन मुश्किलों के सामने हार नहीं मानते, बल्कि अपनी हिम्मत, जज्बे और जीने की इच्छा से असंभव को संभव बना देते हैं। ऐसी ही सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों ने दुनिया को दिखाया कि इंसान की सहनशक्ति और मानसिक ताकत कितनी बड़ी हो सकती है। आइए जानते हैं उन रोंगटे खड़े कर देने वाली सर्वाइवल स्टोरीज के बारे में, जिन पर फिल्में बनीं। (Stills From Films)
-
The Revenant (2015)
ह्यू ग्लास की कहानी इतिहास की सबसे खतरनाक सर्वाइवल घटनाओं में से एक है। एक ग्रिजली भालू के हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद उन्हें उनके साथियों ने मरने के लिए छोड़ दिया था। लेकिन ह्यू ग्लास ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगभग 200 मील तक बर्फीले जंगल में रेंगते हुए सफर किया और आखिरकार जिंदा बच निकले। इस किरदार को लियोनार्डो डिकैप्रियो ने निभाया और उन्हें इस फिल्म के लिए ऑस्कर भी मिला। (Still From Film) -
127 Hours (2010)
अरॉन राल्स्टन की कहानी सुनकर ही सिहरन हो जाती है। यूटा की एक घाटी में उनका हाथ एक चट्टान के नीचे फंस गया था। पांच दिन तक फंसे रहने के बाद उन्होंने खुद ही अपना हाथ काटकर खुद को आजाद किया। इस दिल दहला देने वाली कहानी को जेम्स फ्रेंको ने पर्दे पर जिया। (Still From Film) -
Lone Survivor (2013)
यह फिल्म मार्कस लुत्रेल की सच्ची कहानी पर आधारित है। अफगानिस्तान में एक मिशन के दौरान उनकी टीम पर तालिबान ने हमला कर दिया था, जिसमें वे अइकलौते जिंदा बचे सदस्य थे। इस फिल्म में मार्क वाह्ल्बर्ग ने उनकी भूमिका निभाई। (Still From Film) -
Into the Wild (2007)
क्रिस मैककैंडलेस की यह कहानी आजादी की तलाश की है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी छोड़ दी और अलास्का के जंगलों में अकेले रहने निकल पड़े। लेकिन आखिरकार भूख और कठिन परिस्थितियों के कारण उनकी मौत हो गई। इस फिल्म में एमिली हिरश्च ने मुख्य भूमिका निभाई। (Still From Film) -
Unbroken (2014)
लुई जम्परिनी की कहानी हिम्मत और धैर्य की मिसाल है। उनका विमान समुद्र में गिर गया था और वे 47 दिनों तक समुद्र में फंसे रहे। इसके बाद उन्हें जापानी कैम्प में कैद कर लिया गया, जहां उन्होंने सालों तक अत्याचार और यातनाएं सही। फिल्म में जैक ओ’कोनेल ने उनका किरदार निभाया। (Still From Film) -
Everest (2015)
बेक वेदर्स की यह कहानी किसी चमत्कार से कम नहीं है। 1996 में माउंट एवरेस्ट पर आए भयानक तूफान में उन्हें दो बार मृत मान लिया गया था, लेकिन गंभीर हालत में भी वे किसी तरह खुद चलकर वापस कैंप तक पहुंचे। फिल्म में जोश ब्रोलीन ने उनका किरदार निभाया। (Still From Film) -
Society of the Snow (2024)
यह फिल्म एंडीज पर्वत में हुए एक विमान हादसे की सच्ची कहानी पर आधारित है। उरुग्वे की रग्बी टीम का विमान क्रैश हो गया था और बचे हुए लोगों को 72 दिनों तक बर्फीले पहाड़ों में जीवित रहने के लिए बेहद कठिन फैसले लेने पड़े जो इंसानियत की सीमाओं को चुनौती देते हैं। यह कहानी इंसानी जज्बे की सबसे कठिन परीक्षा को दिखाती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली सच्ची कहानियां: 2026 की सबसे शॉकिंग ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज, जो दिमाग घुमा दें)