-
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। (Photo Source: @rashmika_mandanna/instagram)
-
लगभग एक दशक लंबे रिश्ते के बाद दोनों सितारों ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के ITC Mementos में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। (Photo Source: @thedeverakonda/instagram)
-
शादी समारोह उदयपुर में बेहद निजी माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। (Photo Source: @thedeverakonda/instagram)
-
रश्मिका ने पति के रूप में विजय को किया इंट्रोड्यूस
शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने विजय को अपना “My Husband” बताते हुए लिखा कि विजय वह इंसान हैं जिन्होंने उन्हें सच्चे प्यार और शांति का मतलब समझाया। रश्मिका ने अपने संदेश में लिखा कि विजय हमेशा उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते रहे और कभी उन्हें रोका नहीं। (Photo Source: @thedeverakonda/instagram) -
उन्होंने कहा कि विजय की वजह से वह आज वह महिला बन पाई हैं, जिसका उन्होंने हमेशा सपना देखा था। उन्होंने पोस्ट में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं आपकी पत्नी बनने के लिए, आपकी पत्नी कहलाने के लिए। चलिए साथ में जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर शुरू करते हैं।” (Photo Source: @thedeverakonda/instagram)
-
रश्मिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी। (Photo Source: @rashmika_mandanna/instagram)
-
विजय देवरकोंडा ने भी शेयर किया दिल छू लेने वाला मैसेज
विजय देवरकोंडा ने भी शादी की तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि रश्मिका के बिना उनका दिन अधूरा लगता है, जैसे उनके साथ होने से हर चीज ज्यादा बेहतर हो जाती है। -
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026”। उनका यह संदेश भी फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया और दोनों की शादी सोशल मीडिया का सबसे चर्चित विषय बन गई। (Photo Source: @thedeverakonda/instagram)
-
पारंपरिक तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों से हुई शादी
सुबह का विवाह समारोह पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। इसके बाद शाम को रश्मिका की कोडावा परंपराओं के अनुसार एक और समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे दोनों परिवारों की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिया गया। (Photo Source: @thedeverakonda/instagram) -
शादी के बाद कपल की टीम ने वहां मौजूद मीडिया और फोटोग्राफर्स को मिठाइयां भी बांटी। (Photo Source: @thedeverakonda/instagram)
-
ऑन-स्क्रीन जोड़ी से रियल लाइफ पार्टनर बने
रश्मिका और विजय की जोड़ी पहले फिल्मों में भी साथ नजर आ चुकी है। दोनों ने Geetha Govindam और Dear Comrade जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया था। इन फिल्मों के बाद से ही दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आने लगी थीं। (Photo Source: @rashmika_mandanna/instagram) -
“VIROSH” की शादी बनी फैंस के लिए खास
फैंस इस कपल को प्यार से “VIROSH” कहते हैं, जो विजय और रश्मिका के नाम का कॉम्बिनेशन है। उनकी शादी को भी इसी नाम से “The Wedding of VIROSH” कहा जा रहा है। (Photo Source: @rashmika_mandanna/instagram) -
करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई यह शादी भले ही निजी रही, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। (Photo Source: @rashmika_mandanna/instagram)
-
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही शादी
रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरें और उनके भावुक संदेश फैंस के लिए बेहद खास रहे। दोनों के पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, और फैंस इस कपल को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। (Photo Source: @rashmika_mandanna/instagram) -
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की यह शादी न केवल उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक सपने के सच होने जैसा पल बन गई है। (Photo Source: @rashmika_mandanna/instagram)
(यह भी पढ़ें: पूरा फिल्मी है रश्मिका मंदाना का ससुराल, पति हैं हीरो तो ससुर भी हैं साउथ इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर)