कानों में कुंडल और आंखों पे चश्मा, एनिवर्सरी पर दीपिका पादुकोण संग यूं दिखे रणवीर सिंह
- 1 / 6
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी को एक साल हो गए हैं। 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में वैवाहिक जीवन में बंधने वाला बॉलीवुड का यह पावरकपल अपनी शादी की पहली सालगिरह पर तिरुपति मंदिर में दर्शन को पहुंचा। तमिलनाडु के इस विश्वप्रसिद्ध मंदिर में दीपिका और रणवीर ने भगवान का वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन के दौरान दीपिका और रणवीर बिल्कुल नए शादीशुदा जोड़े की तरह सजधज कर पहुंचे थे। जहां रणवीर ने सुनहरे कुर्ते पायजामे में दिखे तो वहीं दीपिका भी लाल जोड़े में नजर आईं। देखें तस्वीरे:
- 2 / 6
दीपिका और रणवीर साथ में काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे।
- 3 / 6
रणवीर सिंह कानों में कुंडल और आंखों में चश्मा लगाए दिखे। दीपिका ने भी साड़ी के साथ भारी-भरकम गोल्डेन ज्वैलरी कैरी की थी।
- 4 / 6
दीपिका और रणवीर के साथ उनके करीबी भी तिरुपति पहुंचे थे।
- 5 / 6
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी और उसके अगले दिन सिंधि रिवाजों से।
- 6 / 6
तिरुपति के बाद दीपिका और रणवीर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेकेंगे।
No Comments.