-
राणा नायडू, अमेरिकी वेब सीरीज ‘रे डोनोवन’ की आधिकारिक रीमेक है। जिसमें राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती बाप बेटे के किरदार में हैं। राणा का नाम इसमें राणा नायडू और वेंकटेश का नागा नायडू दिखाया है। सीरीज की कहानी नायडू परिवार, उनके आंतरिक कलह के चारों ओर घूमती है। (फोटो- ट्विटर राणा नायडू फैनपेज)
-
इस वेब सीरीज में अभिषेक बनर्जी, राणा नायडू के भाई दिखाए गए हैं, जिसका बचपन में एक महाराज ने शोषण किया था। उसके दिमाग में वह बात बैठ गई है और उसके भाई, जिनकी भूमिका में सुशांत सिंह भी दिखाए गए हैं उन्हें इस गम से बाहर निकालना चाहते हैं। (फोटो ट्विटर)
-
इस सीरीज में बहुत अधिक गाली गलौज और एडल्ट कंटेंट दिखाया गया है। नागा, 15 साल जेल की सजा काट कर आता है, उस जुर्म के लिए जो उसने किया ही नहीं है। पिता और बेटे की बातों में जमकर गाली और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल दिखाया गया है। (ट्विटर)
-
वेंकटेश को इसमें रंगीन मिजाज इंसान दिखाया है। जिसका अपने जीवन में कई महिलाओं से संबंध रहा है। उनके किरदार ‘नागा’ को सबसे अधिक अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते दिखाया गया है। (फोटो ट्विटर)
-
नायडू परिवार की कहानी काफी कंफ्यूजिंग दिखाई गई है, एक बेटा जो अपने पिता से नफरत करता है, लेकिन भाई आपस में बहुत प्यार करते हैं। (फोटो-ट्विटर)
-
‘राणा नायडू’ में एडल्ट कंटेंट को जरूरत से अधिक दिखाया गया है। ये वेब सीरीज परिवार के साथ देखना गलत निर्णय हो सकता है। (फोटो ट्विटर)
-
सुर्वीन चावला को राणा नायडू की पत्नी दिखाया है, जो अपने सपनों को पीछे छोड़ परिवार का ध्यान रखने में खुद को भूल जाती है। (फोटो-ट्विटर)
