-
राजपाल यादव इस नौ करोड़ रुपये के चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी मदद के लिए सोनू सूद से लेकर अजय देवगन जैसे बड़े सितारे आगे हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
राजपाल यादव ने फिल्मी परदे पर लगभग हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है लेकिन सबसे अधिक सफलता उन्हें कॉमेडी फिल्मों में मिली है। फिल्म में चाहे छोटा किरदार हो या बड़ा हर को अभिनेता बड़े ही बखूबी से निभाते हैं। कभी वो परदे पर लल्लन बन तो कभी छोटा डॉन बन दर्शकों को एंटरटेनमेंट करते नजर आएं। आइए जानते हैं उनके 16 ऐसे किरदार के बारे में जिसे लोग कभी भुला नहीं सकते। (Photo Source: Indian Express)
-
1- लल्लन
साल 2002 में सलमान खान, सुष्मिता सेन और दिया मिर्जा स्टारर फिल्म ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ आई थी। एक तरफ ये बड़े सितारे थे तो वहीं दूसरी तरफ अपने करियर के शुरुआती दिनों में राजपाल यादव दमदार एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में पैर जमा रहे थे। फिल्म में वह लल्लन के किरदार में नजर आए थे जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। (Photo Source: Indian Express) -
2- जोसेफ
साल 2002 में भी फिल्म कंपनी आई थी जिसमें अजय देवगन, मनीषा कोइराला और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे थे। इसी फिल्म में राजपाल यादव जोसेफ बने थे। उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी। (Photo Source: Indian Express) -
3- छोटू
संजय दत्त और गोविंदा स्टारर फिल्म एक और एक ग्यारह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में राजपाल यादव छोटू के किरदार में नजर आए थे। उनके इस किरदार की लोगों ने खूब सराहना की थी। (Photo Source: Indian Express) -
4- राजा
साल 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हंगामा भी थी जिसमें अक्षय खन्ना मुख्य किरदार में नजर आए थे। इसी फिल्म में राजपाल यादव की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली थी। उन्होंने फिल्म में अपने हर एक सीन को बड़े ही बखूबी से निभाया था। फिल्म में उनका राजा का किरदार था। (Photo Source: Indian Express) -
5- राजपुरोहित/पॉल
अक्षय कुमार और सलमान खान स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी 2004 की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इसी में राजपाल यादव डबल रोल में नजर आए थे। राजपुरोहित और पॉल बन अभिनेता ने दर्शकों को खूब हंसाया था। (Photo Source: Indian Express) -
6- थापा
सलमान खान, सुष्मिता सेन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में राजपाल यादव थापा बन दर्शकों को हंसाते नजर आए थे। (Photo Source: Indian Express) -
7- बब्बन शर्मा
साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म गरम मसाला का बजट करीब 17 करोड़ रुपये था और कलेक्शन 54 करोड़ रुपये अधिक का रहा। फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और परेश रावल जैसे कई और बड़े सितारे थे। इसी फिल्म में राजपाल यादव बब्बन शर्मा बन दमदार कॉमेडी करते हुए नजर आए थे। (Photo Source: Indian Express) -
8- गुलाब सिंह
भागम भाग फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल जैसे कई और सितारे थे। इस फिल्म में राजपाल यादव टैक्सी ड्राइवर बने थे जिनका नाम गुलाब सिंह लखन सिंह हरयाणावाले था। राजपाल यादव ने कमाल की कॉमेडी की थी। ये उनकी बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है। (Photo Source: Indian Express) -
9- बजे सिंह बाजबहादुर
साल 2006 में सिर्फ सात करोड़ रुपये में बनी फिल्म मालामाल वीकली ने सिनेमाघरों में 42 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में राजपाल यादव, बजे सिंह बाज बहादुर के किरदार थे। दर्शकों को उनका ये किरदार खूब पसंद आया था। (Photo Source: Indian Express) -
10- पप्पू
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘फिर हेरा फेरी’ ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इस फिल्म में राजपाल यादव पप्पू के किरदार में थे। उनके रोल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। (Photo Source: Indian Express) 27 साल का करियर और करोड़ों की कमाई, राजपाल यादव क्यों नहीं चुका पाए अपना 9 करोड़ रुपये का कर्ज -
11- बांड्या
चुप चुप के बांड्या को कोई भला कैसे भूल सकता है। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में राजपाल यादव बंड्या बन खूब वाहवाही लूटी थी। (Photo Source: Indian Express) -
12- छोटा डॉन
गोविंदा और सलमान खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म पार्टनर में राजपाल यादव का किरदार छोटा डॉन का था। किसी ने सोचा भी नहीं था छोटा डॉन के किरदार में वह ऐसा कॉमेडी करेंगे। (Photo Source: Indian Express) -
13- मारतंड (मारू)
जिसने भी फिल्म ढोल देखी होगी उसे मारतंड यानी मारू हर किसी को याद होगा। राजपाल का ने ये किरदार निभाकर एक बार फिर से साबित किया था कि वह सिर्फ रोल नहीं बल्कि अपने किरदार में पूरी तरह रम जाते हैं। (Photo Source: Indian Express) -
14- छोटा पंडित
भूल भुलैया में राजपाल यादव के कई डायलॉग लोग आज भी देखते हैं तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। छोटा पंडित का किरदार अभिनेता ने ऐसा निभाया की वह हमेशा के लिए जीवंत हो गया। (Photo Source: Indian Express) -
15- मन्नू
अक्षय खन्ना और परेश रावल स्टारर फिल्म मेरे बाप पहले आप एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें राजपाल यादव को मन्नू का किरदार मिला था। इस किरदार के लिए भी उनकी खूब तारीफ हुई थी। (Photo Source: Indian Express) -
16- रंगीला
खट्टा मीठा में राजपाल यादव रंगीला के किरदार में नजर आए थे। आज भी जब लोग इस फिल्म में उनके सीन को देखते हैं तो खूब हंसते हैं। (Photo Source: Indian Express) -
राजपाल यादव के किरदार यहीं खत्म नहीं होते। उन्होंने जिस भी फिल्म में काम किया मेकर्स को कभी निराश नहीं किया। एक छोटे रोल में भी वह दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। (Photo Source: Indian Express) राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सलमान खान और अजय देवगन, जल्द जेल से रिहा हो सकते हैं अभिनेता