-
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में पब्लिक अपीयरेंस दी। (Indian Express Photo)
-
नवविवाहित जोड़ा शुक्रवार दोपहर उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आया, जहां उन्होंने पैपराजी के सामने हाथों में हाथ डालकर पोज दिए और फ्लाइंग किस भी दी। (Indian Express Photo)
-
उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखा न्यूलीवेड्स का खास अंदाज
शादी के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक रूप से साथ में दिखना था, जिसे देखने के लिए फैंस और मीडिया दोनों ही उत्साहित थे। (Indian Express Photo) -
दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर नमस्ते किया और कैमरों की ओर फ्लाइंग किस भी दिए। इस दौरान दोनों के चेहरों पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। (Indian Express Photo)
-
रश्मिका लाल रंग के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं, जिस पर सुनहरी कढ़ाई का काम था। उनके चेहरे पर नई दुल्हन वाला ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। (Indian Express Photo)
-
वहीं विजय सिल्वर-ग्रे साटन कुर्ता पायजामा में बेहद सादगी और शालीनता के साथ नजर आए। (Indian Express Photo)
-
26 फरवरी को हुई थी शादी
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। (Indian Express Photo) -
विजय ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड’ को अपनी पत्नी बना लिया। (Indian Express Photo)
-
उन्होंने लिखा कि उनकी जिंदगी के हर पल को अब एक नया अर्थ मिल गया है। (Indian Express Photo)
-
वहीं रश्मिका ने भी इंस्टाग्राम पर लंबा और इमोशनल पोस्ट शेयर किया। (Indian Express Photo)
-
उन्होंने विजय को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताते हुए कहा कि उनके साथ जिंदगी के हर एहसास का मतलब और गहरा हो गया है। (Indian Express Photo)
-
रश्मिका ने लिखा कि वह बेहद खुश हैं कि अब उन्हें विजय की पत्नी कहलाने का मौका मिला है। (Indian Express Photo)
-
हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
खबरों के मुताबिक, शादी के बाद अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है। (Indian Express Photo) -
उदयपुर में शाही अंदाज में हुई शादी और अब एयरपोर्ट पर पहली झलक ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। (Indian Express Photo)
-
फिलहाल, फैंस को उनके हैदराबाद रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार है, जहां यह जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। (Indian Express Photo)
(यह भी पढ़ें: ‘VIROSH’ का वेडिंग एल्बम: 15 तस्वीरों में देखें रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न)