-
आज यानी 26 जून का दिन OTT दर्शकों के लिए बेहद खास है। इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनीलिव, जियोहॉटस्टार और लायंसगेट प्ले जैसे प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज हो रही हैं। अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो ये लेटेस्ट रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर लें। (Still From FIlms and Series)
-
एजेंट किम रिएक्टिवेटेड
कोरियन स्टार सो जी-सब की यह एक्शन-थ्रिलर एक रिटायर्ड खुफिया एजेंट की कहानी है, जिसे अपनी बेटी के अपहरण के बाद दोबारा खतरनाक मिशन पर लौटना पड़ता है। दमदार एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From Series) -
ब्लू जैस्मिन
केट ब्लैंचेट के शानदार अभिनय से सजी यह चर्चित फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसकी आलीशान जिंदगी अचानक बिखर जाती है। आर्थिक और निजी संकट के बाद उसे नई परिस्थितियों में खुद को संभालना पड़ता है। यह अवॉर्ड विनिंग ड्रामा आज से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (Still From Series) -
क्रिस एंड मार्टिना: द फाइनल सेट
यह स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री टेनिस की दो दिग्गज खिलाड़ियों क्रिस एवर्ट और मार्टिना नवरातिलोवा की हिस्टोरिक कॉम्पिटिशन, दोस्ती और शानदार करियर को करीब से दिखाती है। यह डॉक्यूमेंट्री आज से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। (Still From Documentary) -
लाइफ, लैरी एंड द पर्स्यूट ऑफ अनहैप्पीनेस
लैरी डेविड की यह कॉमेडी सीरीज अमेरिकी इतिहास की कई घटनाओं को उनके खास व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश करती है। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हल्के-फुल्के लेकिन तीखे हास्य का तड़का इस शो को खास बनाता है। यह सीरीज आज से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From Series) -
लिंगम
अथर्वा मुरली स्टारर यह तमिल क्राइम थ्रिलर एक कबड्डी खिलाड़ी की कहानी है, जिसका पुलिस अधिकारी बनने का सपना हत्या के आरोप के बाद टूट जाता है। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए उसे भ्रष्टाचार और साजिश के जाल से लड़ना पड़ता है। यह फिल्म आज से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From FIlm) -
लिटिल ब्रदर
जॉन सीना और एरिक आंद्रे स्टारर यह कॉमेडी फिल्म दो भाइयों की मजेदार कहानी है। एक सफल रियल एस्टेट प्रोफेशनल की व्यवस्थित जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसका बेफिक्र और शरारती छोटा भाई अचानक वापस लौट आता है। पारिवारिक रिश्तों और भरपूर कॉमेडी से सजी यह फिल्म आज से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। (Still From FIlm) -
नोट्स फ्रॉम द लास्ट रो
यह कोरियन साइकोलॉजिकल ड्रामा एक साहित्य प्रोफेसर और उसके प्रतिभाशाली छात्र के बीच विकसित होते जटिल रिश्ते की कहानी है। मार्गदर्शन से शुरू हुआ यह संबंध धीरे-धीरे जुनून, प्रतिस्पर्धा और मानसिक संघर्ष में बदल जाता है। यह फिल्म आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From FIlm) -
परफेक्ट फैमिली
नेहा धूपिया, मनोज पाहवा और गुलशन देवैया अभिनीत यह फैमिली ड्रामा एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो बाहर से बिल्कुल परफेक्ट नजर आता है, लेकिन उसके भीतर कई राज छिपे होते हैं। जैसे-जैसे सच सामने आता है, रिश्तों की असली परीक्षा शुरू हो जाती है। यह सीरीज आज से सोनीलिव पर देखी जा सकती है। (Still From Series) -
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी और उन्हीं के अभिनय से सजी यह ऐतिहासिक फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की कहानी दिखाती है। फिल्म में उनकी सैन्य रणनीति, राजनीतिक दूरदृष्टि और ऐतिहासिक विरासत को भव्य अंदाज में पेश किया गया है। यह फिल्म आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From FIlm) -
द येति
अलास्का के बर्फीले जंगलों में सेट यह हॉरर-थ्रिलर दो लापता खोजकर्ताओं की तलाश में निकली रेस्क्यू टीम की कहानी है, जिसका सामना एक रहस्यमयी और खतरनाक प्रीहिस्टोरिक क्रिएचर से होता है। यह फिल्म आज से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From FIlm) -
दिस इज नॉट अ मर्डर मिस्ट्री
1936 की पृष्ठभूमि पर आधारित यह मिस्ट्री ड्रामा एक युवा कलाकार की कहानी है, जो एक मृत महिला के पास जागता है लेकिन उसे पिछली रात की कोई याद नहीं होती। सच की तलाश में वह कई रहस्यों और साजिशों में उलझ जाता है। यह फिल्म आज से लायंसगेट प्ले पर उपलब्ध है। (Still From FIlm)
(यह भी पढ़ें: इस वीकेंड घर बैठे लें कोरियन एंटरटेनमेंट का मजा, रिलीज हो रहे हैं ये नए K-ड्रामा, देखें लिस्ट)