-
कोरियन ड्रामा (K-Drama) लवर्स के लिए यह वीकेंड बेहद खास होने वाला है। रोमांस, एक्शन और फैंटेसी से भरपूर कई नए शो OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रहे हैं। जहां कुछ सीरीज पहले ही स्ट्रीमिंग शुरू कर चुकी हैं, वहीं कई नए और रोमांचक K-ड्रामा इस सप्ताह रिलीज होने वाले हैं। अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो इन K-ड्रामा को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें। (Stills From Series)
-
Agent Kim Reactivated
इस हफ्ते रिलीज होने वाले सबसे चर्चित K-ड्रामा में ‘Agent Kim Reactivated’ का नाम सबसे ऊपर है। यह कहानी एक पूर्व गुप्त एजेंट की है, जो अपनी पहचान छिपाकर एक बैंक कर्मचारी के रूप में सामान्य जीवन जी रहा होता है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी बेटी अचानक लापता हो जाती है। (Still From Series) -
अपनी बेटी को खोजने के लिए वह फिर से अपने पुराने एजेंट अवतार में लौटता है। इस मिशन में उसके साथ दो ऐसे पिता भी शामिल होते हैं, जो गुप्त रूप से ऑपरेटिव एजेंट हैं। इस ड्रामा में अभिनेता सो जी-सब लंबे समय बाद K-ड्रामा में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ चोई डे-हून, यून क्युंग-हो, जू सांग-वूक, सोन ना-यून और किम सुंग-क्यू भी नजर आएंगे। यह शो SBS और Netflix पर स्ट्रीम होगा। (Still From Series)
-
See You At Work Tomorrow!
हालांकि यह ड्रामा पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले रोमांटिक K-ड्रामा में से एक है। कहानी एक ऐसी कर्मचारी की है, जो पिछले सात सालों से एक ही नौकरी में फंसी हुई है और अपने करियर में बदलाव चाहती है। (Still From Series) -
उसकी जिंदगी में नया मोड़ तब आता है, जब उसे एक नए बॉस के साथ काम करना पड़ता है, जो अपने सख्त और चिड़चिड़े स्वभाव के लिए जाना जाता है। शुरुआत में दोनों के बीच लगातार बहस होती है, लेकिन धीरे-धीरे उनका पेशेवर रिश्ता प्यार में बदलने लगता है। पार्क जी-ह्यून और कांग सी-वू जैसे कलाकारों से सजा यह ड्रामा TVN और Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Series)
-
Reborn Rookie
‘Reborn Rookie’ भी इस समय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। यह एक फैंटेसी और स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी कहानी एक बुजुर्ग बिजनेस टाइकून के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे अचानक एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी के शरीर में दूसरा जीवन जीने का मौका मिल जाता है। (Still From Series) -
नई पहचान के साथ वह न केवल अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है, बल्कि अपने साम्राज्य को फिर से स्थापित करने की भी योजना बनाता है। इस शो में ली जून-यंग, सोन ह्यून-जू, ली जू-मयोंग, जियोन हे-जिन और जिन गू मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह ड्रामा TVN और Rakuten Viki पर देखा जा सकता है। (Still From Series)
(यह भी पढ़ें: महिलाओं के नजरिए से हॉरर को समझना है तो देखें ये 11 दमदार फिल्में, दिखाती हैं डर का नया चेहरा)