
नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों ने आज अपने दफ्तरों और आवासीय इलाके में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए हर सप्ताह कम से कम दो घंटे काम करने का वचन लिया। (फोटो: भाषा)

केंद्र सरकार के प्रत्येक विभाग ने आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अपने कर्मचारियों को शपथ दिलाने के लिए व्यापक बंदोबस्त किया था। (फोटो: भाषा)

पहली बार ऐसा हुआ जब चपरासी से सचिव स्तर तक के सभी कर्मचारियों को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेने के लिए कार्यालय बुलाया गया। यूं इस दिन सरकारी छुट्टी रहती है। (फोटो: भाषा)

लोगों को उत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार के कार्यालयों और सड़कों के अगल-बगल, कार्यस्थलों और आसपास में सफाई सुनिश्चित करने के संदेश वाले बैनर लगे हुए थे। (फोटो: भाषा)

कुछ कर्मचारी विशेष रूप से डिजाइन की हुयी टी-शर्ट भी पहने हुए नजर आए जिस पर सफाई सुनिश्चित करने वाला संदेश था। (फोटो: भाषा)

गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने गृह मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय के कर्मचारियों को शपथ दिलायी। सैकड़ों कर्मचारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वचन लिया। (फोटो: भाषा)