-
फिल्में हमेशा लंबी ही हों, ऐसा जरूरी नहीं। कभी-कभी सिर्फ 5 से 15 मिनट की कहानी भी दिल पर गहरा असर छोड़ जाती है। यही वजह है कि शॉर्ट फिल्में आज सिनेमा की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं। खास बात यह है कि ये ऑस्कर-नॉमिनेटेड शॉर्ट फिल्में अब YouTube पर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं। इन फिल्मों में दोस्ती, युद्ध, पहचान, जलवायु परिवर्तन, परिवार और इंसानियत जैसे विषयों को बेहद सेंसिटिव तरीके से दिखाया गया है। चलिए जानते हैं ऐसी 10 शॉर्ट फिल्मों के बारे में, जिन्होंने ऑस्कर तक का सफर तय किया और दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। (Stills From Films)
-
The Long Goodbye (2020)
यह सिर्फ एक शॉर्ट फिल्म नहीं, बल्कि सामाजिक सच्चाई का आईना है। यह फिल्म एक सामान्य पारिवारिक माहौल से शुरू होती है, लेकिन अचानक बढ़ती नफरत और हिंसा की भयावह हकीकत को सामने लाती है। महज 11 मिनट में यह फिल्म इनटॉलरेंस और पहचान के संकट को झकझोर देने वाले अंदाज में पेश करती है। इसे बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। (Still From Film) -
Instruments of a Beating Heart (2024)
यह एक बेहद भावुक डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म है, जो बचपन की मासूम उलझनों और सेल्फ-डाउट को दिखाती है। कहानी एक स्टूडेंट आयामे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल कॉन्सर्ट की तैयारी के दौरान रिस्पॉन्सिबिलिटी और कॉन्फिडेंस से जूझती है। बिना किसी बड़े ड्रामे के, यह फिल्म सादगी में ही भावनाओं की गहराई दिखाती है। (Still From Film) -
The Neighbors’ Window (2019)
यह फिल्म जेलसी और नजरिए की कहानी है। एक कपल अपने पड़ोसियों की जिंदगी को खिड़की से देखता है, लेकिन अंत में जो सच्चाई सामने आती है, वह इमोशनल शॉक देती है। इस फिल्म ने भी बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर जीता। (Still From Film) -
Kavi (2009)
भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म चाइल्ड लेबर की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है। एक 10 साल का बच्चा, जो ईंट भट्ठे में बंधुआ मजदूरी कर रहा है, बस क्रिकेट खेलने और स्कूल जाने का सपना देखता है। कम डायलॉग और पावरफुल विजुअल इस कहानी को बेहद प्रभावशाली बना देते हैं। (Still From Film) -
Little Terrorist (2004)
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान सीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। एक पाकिस्तानी बच्चा गलती से भारत की सीमा में आ जाता है और एक हिंदू परिवार के घर में शरण लेता है। संदेह से शुरू हुई कहानी इंसानियत की मिसाल बन जाती है। (Still From Film) -
Six Shooter (2004)
यह डार्क कॉमेडी ट्रेन में घटित होती है। शोक और काले हास्य के बीच यह फिल्म जिंदगी की अजीब विडंबनाओं को सामने लाती है। इसे 2006 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर मिला था। (Still From Film) -
Haulout (2022)
रूसी आर्कटिक में शूट की गई यह डॉक्यूमेंट्री जलवायु परिवर्तन की भयावह सच्चाई दिखाती है। समुद्री जीवों पर पड़ते प्रभाव और पिघलती बर्फ की त्रासदी को बिना नैरेशन के बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए ऑस्कर नामांकन मिला। (Still From Film) -
Brotherhood (2018)
ट्यूनीशिया की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक परिवार की कहानी है, जहां बेटा युद्ध क्षेत्र से लौटता है और पिता के मन में संदेह और डर पैदा होता है। खामोशी और इमोशनल स्ट्रेस इस फिल्म की खासियत है। (Still From Film) -
Negative Space (2018)
स्टॉप-मोशन एनीमेशन के जरिए यह फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते को सूटकेस पैक करने की प्रक्रिया में बयां करती है। छोटी-सी कहानी में गहरे भाव छिपे हैं, जो अंत तक दर्शक को बांधे रखते हैं। (Still From Film) -
Kitbull (2019)
पिक्सर के SparkShorts प्रोग्राम का हिस्सा रही यह एनीमेटेड फिल्म एक बिल्ली और एक पिटबुल के बीच पनपती दोस्ती की कहानी है। बिना ज्यादा डायलॉग के, यह फिल्म भरोसे और अपनापन की ताकत को खूबसूरती से दिखाती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: AI, टाइम लूप और टेक्नोलॉजी, ये फिल्में दिखाती हैं भविष्य का डरावना चेहरा और साइंस का खतरनाक रूप)