इंदौर वन-डे: टीम इंडिया की जीत में धोनी ने लूटी महफ़िल, देखें तस्वीरें
- 1 / 5
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 22 रनों से हराया। (रॉयटर्स)
- 2 / 5
कप्तानी में जलवा दिखाने से पहले धोनी ने अपनी 86 गेंद में 92 रनों की नाबाद पारी से आलोचकों को करारा जवाब देते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स खेले। (रॉयटर्स)
- 3 / 5
कप्तान धोनी ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के जड़े। (रॉयटर्स)
- 4 / 5
कैप्टन कूल ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर आखिरी दस ओवरों में 82 रन बटोरे। (रॉयटर्स)
- 5 / 5
एक समय भारत ने 40वें ओवर में सात विकेट 165 रन पर गंवा दिये थे लेकिन हरभजन सिंह (22) ने धोनी के साथ 56 रन की साझेदारी करके टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। (पीटीआई)