-
60 साल की उम्र में जहां ज्यादातर लोग फिटनेस को लेकर सीमित हो जाते हैं, वहीं मिलिंद सोमन लगातार नई सीमाएं तय कर रहे हैं। एक्टर और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने हाल ही में दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण ओपन-वॉटर स्विम्स में से एक ‘स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर’ को तैरकर पार कर लिया है। (Photo Source: @milindrunning/instagram)
-
यूरोप से अफ्रीका तक 15 किमी की तैराकी
मिलिंद सोमन ने 1 मई को स्पेन के टरीफा से तैरना शुरू किया और मोरक्को के तट तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 15 किलोमीटर का सफर तय किया। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को पार करना सिर्फ दूरी का मामला नहीं, बल्कि यह समुद्र की कठिन परिस्थितियों से जूझने की असली परीक्षा है। (Photo Source: @milindrunning/instagram) -
क्यों मुश्किल है जिब्राल्टर पार करना?
जिब्राल्टर स्ट्रेट दुनिया के सबसे खतरनाक और व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है। यहां तैराकों को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जैसे – अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर की तेज और बदलती धाराएं यहां टकराती हैं, जिससे पानी का बहाव लगातार बदलता रहता है। (Photo Source: @milindrunning/instagram) -
मौसम यहां अनिश्चित होती है, कुछ ही मिनटों में शांत समुद्र उग्र हो सकता है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग रूट्स में से एक है, जहां बड़े कार्गो जहाज लगातार गुजरते रहते हैं। तेज धाराएं तैराक को सीधी दिशा से हटाकर साइड में खींच सकती हैं, जससे वह दिशा भटक सकता है। यही वजह है कि यहां तैरना सिर्फ फिजिकल फिटनेस नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती की भी बड़ी परीक्षा है। (Photo Source: @milindrunning/instagram)
-
मिलिंद सोमन ने अपने इस अनुभव को ‘ब्यूटिफुल, ब्यूटिफुल, ब्यूटिफुल’ बताया, लेकिन साथ ही यह भी माना कि समुद्र की अनिश्चितता इसे बेहद कठिन बना देती है। कई बार तैराक को लगता है कि वह आगे बढ़ ही नहीं रहा या पानी उसे पीछे धकेल रहा है। (Photo Source: @milindrunning/instagram)
-
पहले भी कर चुके हैं बड़े कारनामे
यह पहली बार नहीं है जब मिलिंद ने अपनी सहनशक्ति से लोगों को चौंकाया हो। अप्रैल में उन्होंने गोवा में 20 किलोमीटर की समुद्री तैराकी पूरी की, जिसमें करीब 8 घंटे लगे। होली के मौके पर भी उन्होंने लंबी दूरी की स्विमिंग की, जिसमें उनकी पत्नी अंकिता कुंअर भी शामिल हुईं। (Photo Source: @milindrunning/instagram) -
सिर्फ फिटनेस नहीं, मानसिक ताकत की भी जीत
ओपन-वॉटर स्विमिंग पूल में तैरने जैसी नहीं होती। यहां आप बीच में रुक नहीं सकते। घंटों तक ठंडे पानी में रहना, शरीर का थकना और दिमाग का हार मानने लगना,ये सब इस चुनौती का हिस्सा हैं। वहीं, मिलिंद सोमन की यह उपलब्धि दिखाती है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। (Photo Source: @milindrunning/instagram)
(यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: अनन्या बिड़ला से ईशा अंबानी तक, ग्लोबल फैशन इवेंट में भारतीयों का शानदार जलवा, देखें तस्वीरें)