-
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 5 अप्रैल को मुंबई में होने जा रहा है। भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल इस समारोह से पहले विभिन्न कैटेगरी के नॉमिनीज की चर्चा जोरों पर है। इसी कड़ी में बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल) कैटेगरी भी खासा दिलचस्प मुकाबला पेश कर रही है। इस साल इस कैटेगरी में पांच बेहतरीन एक्ट्रेसेस को नामांकित किया गया है, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से फिल्मों में जान डाल दी। आइए जानते हैं इस कैटेगरी में नॉमिनेटेड एक्ट्रेसेस और उनके शानदार प्रदर्शन के बारे में:
(Still From Film) -
दिव्या दत्ता
दिव्या दत्ता को फिल्म ‘छावा’ में उनके दमदार अभिनय के लिए नॉमिनेशन मिला है। वह लंबे समय से इंडस्ट्री में अपने संजीदा और प्रभावशाली किरदारों के लिए जानी जाती हैं, और इस फिल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। (Still From Film) -
शीबा चड्ढा
शीबा चड्ढा ने ‘हक’ में एक मजबूत और भावनात्मक किरदार निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान खींचा, जिसके चलते उन्हें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला है। (Still From Film) -
शालिनी वात्सा
‘होमबाउंड’ में शालिनी वात्सा का अभिनय बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने अपने किरदार में गहराई और सच्चाई का बेहतरीन मेल पेश किया, जिससे फिल्म की कहानी और भी मजबूत बनी। (Still From Film) -
डॉली अहलूवालिया
डॉली अहलूवालिया ने ‘सितारे जमीन पर’ में अपने अनुभव और अभिनय कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनके किरदार ने फिल्म में खास छाप छोड़ी और उन्हें इस कैटेगरी में जगह दिलाई। (Still From Film) -
मंजिरी पुपाला
मंजिरी पुपाला ने ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में अपने शानदार अभिनय से सभी को प्रभावित किया। उनके किरदार में ताजगी और ऊर्जा देखने को मिली, जो इस नॉमिनेशन की हकदार है। (Still From Film) -
इस साल बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सभी एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने किरदारों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 5 अप्रैल को ट्रॉफी किसके नाम होती है। चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है और फैंस बेसब्री से विजेताओं के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: Chetak Screen Awards 2026: Dhadak 2 से Mrs तक, इन फिल्मों को मिला जेंडर सेंसिटिविटी कैटेगरी में नॉमिनेशन)